कर्नाटक में कोरोना संक्रमित के डेल्टा स्वरूप से संक्रमित पाए गए दो दक्षिण अफ्रीकी,

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 28, 2021

बेंगलुरु। कर्नाटक में कोरोना वायरस से संक्रमित दो दक्षिण अफ्रीकी नागरिकों में वायरस का डेल्टा स्वरूप मिला है। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी। बेंगलुरु ग्रामीण जिले के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों दक्षिणी अफ्रीकी नागरिक वायरस के डेल्टा स्वरूप से संक्रमित हैं। उन्होंने कहा कि दोनों क्रमश: 11 नवंबर और 20 नवंबर को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए और इससे उन्हें ‘ओमीक्रोन’ स्वरूप से संक्रमण होने की आशंका दूर हो गई है जिसको लेकर पूरी दुनिया में चिंता है।

इसे भी पढ़ें: अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 9 नए मामले

अधिकारी के मुताबिक कि एक नवंबर से 26 नवंबर के बीच 94 लोग दक्षिण अफ्रीका से कर्नाटक में आए हैं जिनमें से दो को कोविड-19 होने की पुष्टि हुई। उन्होंने बताया कि दोनों संक्रमितों को पृथक-वास में रखा गया है और अधिकारी उन पर नजर रखे हुए हैं।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Bangladesh Election Results 2026: जमात का बिगड़ा खेल, BNP की जबरदस्त वापसी

India-US Trade Deal मार्च तक संभव, घटेंगे Tariff, भारतीय निर्यातकों को मिलेगी बड़ी राहत

Super 8 पक्का! Hardik-Ishan ने Namibia को धोया, पर Middle Order Collapse ने बढ़ाई Captain की मुश्किल

FIH Pro League Hockey: बेल्जियम के आगे पस्त हुई Team India, राउरकेला में 1-3 से मिली करारी हार