By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 01, 2022
सियोल।दक्षिण कोरियाई वायु सेना के दो विमान शुक्रवार को प्रशिक्षण के दौरान हवा में आपस में टकरा गए, जिससे तीन लोगों की मौत हो गयी और एक घायल हो गया। आपात अधिकारियों ने बताया कि दो केटी-1 प्रशिक्षक विमान आपसी टक्कर के बाद दक्षिणपूर्वी सचियोन शहर के पर्वतीय क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गए।