झारखंड में भारी बारिश के कारण कुआं ढहने से दो छात्र मिट्टी में दबे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 19, 2025

झारखंड के खूंटी जिले में भारी बारिश के कारण एक कुआं ढह जाने से दो स्कूली छात्र मिट्टी के नीचे दब गए। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि मुरहू थाना क्षेत्र के तहत मुरहू पंचायत में बुधवार को यह घटना तब हुई जब दोनों छात्र कुएं के नजदीक थे।

भारी बारिश के कारण खूंटी के तोरपा में बनाई नदी पर पुल का एक हिस्सा भी ढह गया है जिससे खूंटी-सिमडेगा सड़क मार्ग बाधित हो गया है। रॉनिटा ने बताया कि वहां मार्ग परिवर्तित किया गया है और एनडीआरएफ का दल भी भेजा गया है।

एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि रांची समेत कई जिलों में भारी बारिश के कारण जनजीवन बाधित हो गया है। भारी बारिश के मद्देनजर बृहस्पतिवार को रांची और खूंटी समेत कई जिलों में स्कूल बंद हैं।

एनडीआरएफ अधिकारियों ने बताया कि इन जिलों में किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए दलों को सतर्क किया गया है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि रांची में पिछले दो दिन से मूसलाधार बारिश हो रही है और बृहस्पतिवार सुबह से तेज बारिश हो रही है।

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि उत्तरपूर्व झारखंड पर निम्न दाब का क्षेत्र बनने के कारण रांची, लोहरदगा, गुमला, खूंटी और सिमडेगा के लिए अत्यधिक भारी बारिश का ‘रेड अलर्ट’ जारी किया गया है।

उन्होंने बताया, ‘‘गंगा के तटीय क्षेत्र पश्चिम बंगाल और उसके आसपास के इलाकों में बना कम दबाव का क्षेत्र धीरे-धीरे उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है और आज सुबह 5.30 बजे यह उत्तरपूर्व झारखंड और उससे सटे पश्चिम बंगाल के गंगा के तटीय इलाकों में पहुंच गया। अगले 24 घंटों के दौरान इसके उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की आशंका है।

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका