UP Exit Poll 2022: दो सर्वे ने लगाया राज्य में सत्ता परिवर्तन का अनुमान, इतनी सीटों के साथ अखिलेश बना सकते हैं सरकार

By अभिनय आकाश | Mar 08, 2022

चुनाव आयोग की तरफ से 8 फरवरी 2022 को तारीखों के ऐलान के साथ ही उत्तर प्रदेश पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर विधानसभा चुनाव का शंखनाद हुआ था। जिस पर यूपी में 7 मार्च को 2022 को सातवें चरण की वोटिंग के साथ ही विराम लग गया। आखिरी चरण की वोटिंग के साथ ही उत्तर प्रदेश  को लेकर 7 मार्च को 12 अलग-अलग न्यूज चैनलों और एजेंसियों ने एग्जिट पोल जारी किए थे। इनमें से 11 सर्वे में समाचार चैनलों और एजेंसियों के एग्जिट पोल में भाजपा की पूर्ण बहुमत से सत्ता में वापसी का दावा किया गया है। केवल देशबंधु के एग्जिट पोल में प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होने के संकेत दिए हैं। देशबंधु अपने एग्जिट पोल में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाती दिख रही है। लेकिन इसके साथ ही एक और सर्वे सूबे में अखिलेश यादव की सरकार बनवा रहे हैं।

फोर पीएम और द पॉलिटिक्स डॉट इन के सर्वे के अनुसार प्रदेश में इस बार अखिलेश यादव की सरकार बनती दिख रही है। सपा को इस चुनाव में 238 सीटें मिल सकती है, वहीं बीजेपी के खाते में 157 सीटें जाने का अनुमान है। बसपा को छह सीटें प्राप्त हो सकती हैं वहीं कांग्रेस को केवल एक सीट से संतोष करना पड़ सकता है। अन्य के खाते में भी एक सीट जा सकती है। बता दें कि देशबंधु के सर्वे में भी अखिलेश को सरकार बनाते हुए दिखाया गया है। डीबी लाइव के सर्वे के अनुसार बीजेपी को 134 से 150 सीटें मिल सकती हैं वहीं सपा के खाते में 228 से 244 सीटें जा सकती हैं। बसपा को 10 से 24 सीटें दी गई हैं वहीं कांग्रेस के खाते में 1 से 9 सीटें आई हैं। वहीं डीबी लाइव के सर्वे में अन्य को 2 से 6 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।  

अखिलेश ने किया 300 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को दावा किया कि राज्य विधानसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के बाद सत्तारूढ़ भाजपा का राज्य से पूरी तरह सफाया हो जाएगा और सपा की अगुवाई वाला गठबंधन 300 से अधिक सीटें जीतकर सरकार बनाएगा। टेलीविजन चैनलों पर दिखाए जा रहे चुनावी सर्वे में सत्तारूढ़ भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलने की संभावनाएं जताये जाने पर उन्होंने कहा कि टीवी चैनल जो चाहते हैं, दिखाते हैं। सपा गठबंधन पूर्ण बहुमत हासिल कर सरकार बनाएगा।

प्रमुख खबरें

IPL में CSK के नए Bowling Coach बनेंगे Mohit Sharma, CEO ने की पुष्टि

Bihar में Forensic Labs का होगा आधुनिकीकरण, गृह विभाग ने बनाई विशेष रणनीति

Asian Games Cricket: बारिश से Nepal मैच रद्द, Semifinal में Sri Lanka और India की होगी टक्कर

एयरस्पेस बंद कर बहुत अकड़ में था पाकिस्तान, उसी के दोस्त से भारत ने निकाल लिया जुगाड़