उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में दो किशोरों ने बहन और भांजे पर किया हमला, बच्चे की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 18, 2025

मुजफ्फरनगर जिले में एक साल के भांजे की हत्या और बहन को गंभीर रूप से घायल करने के आरोप में पुलिस ने बुधवार को दो नाबालिग भाइयों को हिरासत में लिया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के प्रेमपुरी इलाके में 16 और 17 साल के भाइयों ने अपनी 30 वर्षीय बहन गुड्डी और उसके एक साल के बेटे अभिषेक पर पिछली 15 सितंबर को जानलेवा हमला किया था।

प्रजापत ने बताया, दोनों भाइयों ने अपराध कुबूल कर लिया है। उन्होंने बताया है कि उनकी बहन ने परिवार की मर्जी के बगैर अपने प्रेमी विजय से शादी कर ली थी, जिसे वे परिवार की इज्जत पर कलंक मानते थे। इसी वजह से दोनों ने वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि गुड्डी का दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

भारत ने रूस में जिंदा किया खतरनाक फार्मूला, अब होगा धमाका!

असम सरकार उठाएगी Jadav Payeng के इलाज का पूरा खर्च, मंत्री ने अस्पताल में जाना हाल

वैश्विक झटकों से निपटने के लिए R&D और निवेश बढ़ाए निजी क्षेत्र: Nirmala Sitharaman

Ukraine के विदेश मंत्री Andrii Sybiha बोले, Russia संकट पर भारत का प्रस्ताव सबसे मजबूत