उत्तरपूर्वी पाकिस्तान में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए दो आतंकवादी, गोला-बारूद भी बरामद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 02, 2024

पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों द्वारा चलाए गए एक खुफिया अभियान के दौरान दो वांछित आतंकवादी मारे गए। सेना ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

आईएसपीआर ने बताया कि गोलीबारी में दो वांछित आतंकवादी गिरोह के सरगना अशरफ शेख और बुरहान उल्लाह मारे गए। दोनों आतंकवादी नागरिकों की लक्षित हत्या सहित कई आतंकवादी गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल थे और उनके पास से हथियार व गोला-बारूद भी बरामद हुए।

इलाके में अन्य आतंकवादियों की तलाश में अभियान चलाया जा रहा है। विचारक संस्था (थिंक-टैंक) पाकिस्तान इंस्टीट्यूट फॉर कॉन्फ्लिक्ट एंड सिक्योरिटी स्टडीज (पीआईसीएसएस) की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, नवंबर में हुए आतंकवादी हमलों से खैबर पख्तूनख्वा प्रांत सबसे अधिक प्रभावित रहा था जहां 51 हमले हुए थे। हमलों में 54 लोगों की मौत और 81 लोग घायल हुए थे।

प्रमुख खबरें

CBIC Customs Clearance Rule: मेडिकल डिवाइस और दवाओं के आयात पर नई Checklist जारी

RBI VRRR Auction: बैंकों की सुस्त प्रतिक्रिया से 7 लाख करोड़ की नीलामी हुई पस्त

Air India के लिए Cost Control और Safety सबसे अहम, टाउनहॉल में बोले N Chandrasekaran

Box Office पर तूफान बना HanuMan Ansh! 31वें दिन 22.75 करोड़ कमाकर रचा नया इतिहास, कुल कलेक्शन ₹122 करोड़ पार