जम्मू-कश्मीर के बडगाम में ग्रेनेड हमला करने के मामले में दो आतंकवादी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 21, 2022

श्रीनगर, 21 अगस्त।  स्वतंत्रता दिवस पर बडगाम में हुए ग्रेनेड हमले के सिलसिले में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के दो हाईब्रिड आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि 15 अगस्त को आतंकवादियों ने बडगाम जिले के गोपालपुरा चदूरा में एक ग्रेनेड फेंका था, जिसमें कृष्ण कुमार नामक व्यक्ति घायल हो गया था। अधिकारी ने बताया कि स्थानीय पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। कश्मीर जोन पुलिस ने शनिवार को ट्वीट किया, बडगाम पुलिस ने 15 अगस्त को गोपालपुरा में हुए ग्रेनेड हमले की गुत्थी सुलझा ली है।

उन्होंने कहा कि वानी को गिरफ्तार कर लिया गया और पूछताछ के दौरान उसने स्वीकार किया कि उसने और मुख्य साजिशकर्ता अल्ताफ फारूक उर्फ ​​अमीर ने वारदात को अंजाम दिया था। अधिकारी ने कहा कि इसके बाद छापेमारी कर फारूक को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारी ने कहा कि समाज में भय पैदा करने के लिए लश्कर-ए-तैयबा और द रेजिस्टेंस फोर्स (टीआरएफ) के इशारे पर इस वारदात को अंजाम दिया गया था।

प्रमुख खबरें

ECI मार्च पर Delhi Police का एक्शन, Rahul Gandhi और Priyanka समेत 260 लोग हिरासत में लिए गए

Gurugram Bar Association ने कैप्टन Smit Machhar को Ashok Chakra देने की मांग की

Pakistan Cricket Board को बड़ा झटका, Broadcast Rights तय कीमत से आधी रकम पर बिके

ठाणे MACT ने मेट्रो साइट हादसे में मृतक मजदूर के परिजनों को 34.54 लाख रुपये मुआवजा देने का दिया आदेश