जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में सुरक्षबलों की बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में दो आतंकियो ने किया सरेंडर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 06, 2022

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार को मुठभेड़ के दौरान दो स्थानीय आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ दक्षिण कश्मीर के हादीगाम इलाके में मंगलवार रात शुरू हुई थी। हालांकि, आतंकवादियों ने अपने माता-पिता और पुलिस की अपील पर सुरक्षाबलों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।

इसे भी पढ़ें: मनसुख मंडाविया से मिले अनुराग ठाकुर, बल्क ड्रग पार्क हिमाचल में लाने व पीजीआई के जल्द शुरुआत का किया अनुरोध

कश्मीर क्षेत्र की पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, ‘‘मुठभेड़ के दौरान दो स्थानीय आतंकवादियों ने अपने माता-पिता और पुलिस की अपील पर आत्मसमर्पण कर दिया। उनके पास से कुछ संवेदनशील सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं।

प्रमुख खबरें

SAD-BJP गठबंधन पर पंजाब Congress का हमला, अस्तित्व बचाने के लिए बताया मौकापरस्त समझौता

बिहार में Tiger Analytics स्थापित करेगी AI डिलीवरी सेंटर, Samrat Choudhary ने दी जानकारी

Haridwar Ardh Kumbh 2027: जूना अखाड़े के संतों का नगर प्रवेश, धार्मिक गतिविधियों की शुरुआत

पंजाब चुनाव के लिए Congress की बैठक, Sachin Pilot ने साफ छवि और युवाओं पर दिया जोर