दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा डे-नाइट टेस्ट, भारत और इंग्लैंड के बीच होगा महामुकाबला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 10, 2020

नयी दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाफ दिन-रात्रि टेस्ट मैच की मेजबानी अहमदाबाद (गुजरात) का नव निर्मित मोटेरा स्टेडियम 24 फरवरी से करेगा , जहां चार मैचों की टेस्ट श्रृंखलाके एक अन्य मैच के अलावा पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखलाभी खेली जाएगी। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने गुरुवार को बताया कि फरवरी- मार्च (2021) में इंग्लैंड के भारतीय दौरे के लिए रोटेशन नीति के तहत टेस्ट श्रृंखला के दो अन्य मैचों की मेजबानी चेन्नई (पांच फरवरी से पहला टेस्ट मैच) को सौपी है जबकि तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला को पुणे (23 से 28 मार्च) में खेला जाएगा। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने गुरुवार को गुजरात क्रिकेट संघ के इंडोर अकादमी के उद्घाटन के दौरान मोंटेरा को दिन-रात्रि टेस्ट की मेजबानी की घोषणा की।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने अंतरराष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय के विधेयक को मंजूरी दी

इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टॉम हैरीसन ने कहा , ‘‘ बीसीसीआई ने तीन स्थानोंचेन्नई, अहमदाबाद और पुणे में जैव सुरक्षित माहौल में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कराने की योजना बनाई है जिससे हमें खुशी है।’’ उन्होने कहा, ‘‘ अहमदाबाद के शानदार सरदार पटेल स्टेडियम में खेलने वाली पहली अंतरराष्ट्रीय टीम बनने की संभावना दौरे पर एक और आयाम जोड़ेगा।मुझे पता है कि यह ऐसा कुछ होगा जो खिलाड़ियों और प्रबंधन दोनों के लिए आकर्षक होगा।’’ बीसीसीआई के एक सूत्र ने पुणे और चेन्नई को मेजबान चुनने के बारे में बताया। उन्होंने कहा, ‘‘ हमारी रोटेशन नीति के अनुसार, पुणे और चेन्नई को काफी समय पहले ही अंतरराष्ट्रीय मैच की मेजबानी करनी थी।इस श्रृंखला के साथ, उन्हें अपने लंबित मैचों की मेजबानी करने का मौका मिलेगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ बीसीसीआई की संचालन टीम ने बहुत विचार-विमर्श के बाद पाया कि ये तीनों स्थल इन दोनों टीमों के लिए बायो-बबल बनाने के लिएउपयुक्त हैं।’’ यह समझा जा रहा है कि इंग्लैंड की सफल मेजबानी के बाद आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) का देश में आयोजन करने का दरवाजा खुल जाएगा। कोविड-19 के कारण आईपीएल के पिछले सत्र को यूएई में खेला गया था।

प्रमुख खबरें

Delhi में DTC बसों में 2,947 मार्शल तैनात, महिलाओं की सुरक्षा के लिए 56 विशेष बसें

Delhi में TMC नेताओं संग हिरासत में ली गईं Mamata Banerjee, स्थिति को आपातकाल से बदतर बताया

Election Commission का समर्थन करते हुए 124 पूर्व नौकरशाहों ने चुनावी धांधली के दावों पर उठाए सवाल

बदले हालात के आधार पर पूरा होगा India US Trade Pact, Piyush Goyal ने दी जानकारी