दो दिग्गज मिलकर नहीं कर पाए, फिर रोहतगी विशेष रूप से मुंबई आए, 3 दिन की बहस के बाद नतीजा सबके सामने है

By अभिनय आकाश | Oct 29, 2021

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की जमानत याचिका आखिरकार मंजूर हो गई है। ऐसे में खान परिवार के लिए आज का दिन किसी त्योहार से कम नहीं है। आर्यन को ड्रग मामले में करीब 27 दिन हिरासत में बिताने के बाद गुरुवार को मुंबई हाई कोर्ट में आखिरकार जमानत मिल गई। हालांकि कानूनी प्रक्रिया पूरी होने में अभी कुछ समय लगेगा। इसलिए उन्हें आज या शनिवार को जेल से रिहाई मिल सकती है। लोअर कोर्ट, स्पेशल कोर्ट और सेशन कोर्ट से जमानत नहीं मिलने के बाद तीन दिन तक बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। दो दिग्गज वकील अमित देसाई और सतीश मानशिंदे आर्यन खान को बेल नहीं दिलवा पाए। तब आर्यन के बचाव में दलील रखने के लिए मुकुल रोहतगी विशेष तौर पर दिल्ली से मुंबई गए थे। मुकुल रोहतगी की बाम्बे हाईकोर्ट में जोरदार पैरवी से आर्यन खान को जमानत मिली।

ऐसे हुई करियर की शुरुआत

मुकुल रोहतगी की गिनती देश के जाने-माने दिग्गज वकीलों में होती है। मुकुल के पिता अवध बिहारी रोहतगी ने दिल्ली हाईकोर्ट के जज के रूप में अपनी सेवा दी थी। मुकुल ने मुंबई के गवर्नमेंट लॉ कॉलेज से कानून की पढ़ाई की है। लॉ की डिग्री लेने के बाद वे उस वक्त के मशहूर वकील योगेश कुमार सभरवाल के साथ असिस्ट कर के अपने कैरियर की शुरुआत की। 2005-2007 के दौरान योगेश कुमार सभरवार देश के 36वें मुख्य न्यायाधीश भी रहे। रोहतगी को 1993 में सीनियर काउंसिल का दर्जा मिला और 1999 में एडिशनल सॉलिसिटर जनरल बन गए। 

इसे भी पढ़ें: आर्यन की जमानत के बाद लौटी शाहरुख खान की मुस्कान, लीगल टीम ने कहा- सत्यमेव जयते

लड़ चुके हैं कई हाई प्रोफाइल केस

गुजरात दंगों में गुजरात सरकार का सुप्रीम कोर्ट में बचाव किया था। इसके अलावा फर्जी एनकाउंटर मामले में भी उन्‍होंने गुजरात सरकार की अदालत में पैरवी की थी। इसके अलावा वह बेस्‍ट बेकरी केस, योगेश गौड़ा हत्या मामला, जाहिरा शेख मामला भी सुप्रीम कोर्ट में लड़ चुके हैं।

शाहरुख की मन्नत हुई पूरी और चेहरे पर लौटी मुस्कान

पूर्व अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी का करियर सफलता से भरा रहा है। मुकुल रोहतगी ने गुजरात दंगा मामले में तत्कालीन सरकार की ओर से केस लड़ा था। तब भी सफलता मिली। मुकुल ने 2014 से 2016 तक देश के अटॉर्नी जनरल के रूप में भी काम किया। ऐसे अनुभवी वकील के हाथ में केस आया तो शायद शाहरुख को इस बात का भान हो गया कि कामयाबी मिलेगी। आर्यन की जमानत मिलने के बाद सारी चिंताएं दूर हो गईं और बादशाह के चेहरे पर मुस्कान भी नजर आई।

प्रमुख खबरें

India और Bangladesh व्यापार बढ़ाने के लिए बनाएंगे संयुक्त Joint Task Force

West Bengal: पुलिस पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में AJUP नेता नसीम शेख गिरफ्तार

Manoj Sinha ने SMVDSB बैठक में कटरा के International Museum of Goddess की समीक्षा की

यूपी में आंबेडकर की 151 मूर्तियां क्षतिग्रस्त, केवल 14 गिरफ्तारियां: Akhilesh Yadav