कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो महिलाओं की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 14, 2025

हाथरस जिले में निर्माणाधीन मथुरा-बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार दो महिलाओं की मौत हो गई। पुलिस क्षेत्राधिकारी योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बुधवार को बताया कि हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के अहवरनपुर गांव की रहने वाली मधु (20) और उसकी भाभी भारती (19) मंगलवार की शाम बाजार गई थीं और रात करीब आठ बजे वे अपने पड़ोसी विमल के साथ मोटरसाइकिल से गांव लौट रही थीं।

नारायण ने बताया कि मोटरसाइकिल चला रहा युवक विमल इस घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों महिलाओं के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गये हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने टक्कर मारने वाली कार को कब्जे में ले लिया है। उसके चालक की तलाश की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Katarniaghat में बह रहे 5 Elephants को वन और सिंचाई विभाग ने बचाया

Saman Bird Sanctuary के पास विकसित होंगी पर्यटन सुविधाएं, UP Cabinet ने दी मंजूरी

Dumka में रसोइये की मौत पर BJP MLA देवेंद्र कुंवर समेत नौ पर FIR दर्ज

BJP ने Sukanta Majumdar को कोलकाता निगम चुनाव का प्रभारी बनाया, हावड़ा में Rahul Sinha को कमान