Muzaffarnagar में तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 17, 2025

मुजफ्फरनगर जिले के नई मंडी थाना क्षेत्र में भोपा बाईपास पर एक अज्ञात तेज रफ्तार गाड़ी की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, मृत महिलाओं की पहचान राजवीरी (47) और बबली (45) के रूप में हुई है, जबकि सोनिया (23) गंभीर रूप से घायल हो गई। नई मंडी के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) राजू कुमार साव ने बताया कि यह घटना सोमवार शाम को तब हुई, जब महिलाएं सड़क पार कर रही थीं। सीओ ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घायल महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

UN रिपोर्ट से सनसनीखेज खुलासा: Delhi के Red Fort अटैक में Jaish का हाथ, 15 लोगों की ली थी जान

NIOS BEd Bridge Course: B.Ed शिक्षकों की नौकरी पर संकट! Supreme Court के आदेश के बाद NIOS Bridge Course ही आखिरी रास्ता

Pakistan मैच से पहले Team India की अग्निपरीक्षा, Abhishek-Ishan को लेकर टेंशन, Namibia के खिलाफ उतरेगी नई Opening जोड़ी!

रिजिजू का Congress पर बड़ा आरोप, Speaker Om Birla को गाली देने का Secret Video किया शेयर