उत्तर प्रदेश के नोएडा में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान दो श्रमिकों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 04, 2024

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक मकान के सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान दम घुटने से दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) विद्यासागर मिश्रा ने बताया कि नोएडा सेक्टर-26 में रहने वाले सुमित चावला ने सेप्टिक टैंक की सफाई के लिए शुक्रवार शाम दो लोगों को बुलाया था। उन्होंने बताया कि दोनों व्यक्ति जब सेप्टिक टैंक में सफाई करने उतरे तो उनका दम घुटने लगा और देखते ही देखते दोनों जहरीली गैस के चपेट में आ गए। 

इसे भी पढ़ें: हमने राहुल गांधी को रायबरेली से चुनाव लड़ने के लिए मनाया : Mallikarjun Kharge

घटना के सामने आने के बाद सैकड़ों की संख्या में झुग्गी वासी और सफाईकर्मी नोएडा के सेक्टर-20 थाना पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया हालांकि पुलिस अधिकारियों ने समझा-बुझाकर उन्हें शांत करवाया। सफाई कर्मी जयप्रकाश पारचा ने आरोप लगाया कि मकान मालिक ने बगैर सुरक्षा उपायों के गरीब मजदूरों को टैंक में सफाई के लिए उतार दिया। उन्होंने मृतक मजदूरों के परिजनों को 30-30 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले में मृतक के परिजनों ने मकान मालिक के खिलाफ शिकायत दी है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्रमुख खबरें

China की Geely और Renault का 3000 करोड़ी दांव, भारत में बनेंगे Next-Gen Hybrid इंजन

अब Vaibhav Sooryavanshi के छोटे भाई Aashirwad का तूफान, ठोके लगातार दो Century

Online Fraud पर RBI का बड़ा फैसला, बैंक ग्राहकों को मिलेगा ₹25,000 तक का Compensation, जानें नए नियम।

पासपोर्ट बनवाना हो गया महंगा... नॉर्मल कैटेगरी ₹2,500 और तत्काल में ₹5,000, साल 2012 के बाद फीस में हुआ बड़ा बदलाव