Karnataka : बोरवेल में फंसे दो साल के बच्चे को 20 घंटे के अभियान के बाद बचाया गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 04, 2024

विजयपुरा। चार अप्रैल कर्नाटक के विजयापुर जिले के इंडी तालुका के लाचयान गांव में बोरवेल में गिरे दो साल के बच्चे को करीब 20 घंटे के बचाव अभियान के बाद बृहस्पतिवार को दोपहर में सुरक्षित बचा लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। बचाव अभियान के दौरान बच्चे के रोने के आवाज सुनी गई थी। बोरवेल के अंदर 16 फुट की गहराई में फंसे बच्चे सात्विक सतीश मुजागोंड को सुरक्षित बाहर निकालते ही खुशी की लहर दौड़ गई। बच्चे को तुरंत एक मेडिकल टीम के साथ घटनास्थल पर तैनात एम्बुलेंस में ले जाया गया।

प्रमुख खबरें

Marco Rubio बोले, भारत और Iran के बीच नहीं चल रही कोई व्यापार वार्ता

Nagpur में WCL खदान से विस्फोटक और फोन चुराने वाला कर्मी गिरफ्तार

Punjab Police ने ED से मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूरे दस्तावेज और योग्य अधिकारी भेजने को कहा

NHRC ने Gujarat सरकार को दिया निर्देश, पीड़ित महिला को दें 7.5 लाख रुपये मुआवजा