न्यूजीलैंड में एक सूटकेस में जिंदा मिली दो साल की बच्ची, महिला गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 04, 2025

न्यूजीलैंड में एक सूटकेस में दो साल की बच्ची के जिंदा मिलने के बाद एक महिला को बाल उपेक्षा के आरोप में रविवार को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि बस के चालक ने सामान रखने वाले स्थान में रखे एक सूटकेस में बच्ची को पाया था।

‘डिटेक्टिव इंस्पेक्टर’ साइमन हैरिसन ने एक बयान में कहा कि ऑकलैंड के उत्तर में काईवाका बस्ती में एक बस स्टॉप पर जब एक यात्री ने चालक से उसका सामान निकालने के लिए कहा तो उसने (चालक) बैग के अंदर हलचल देखी।

हैरिसन ने बताया कि जब चालक ने सूटकेस खोला तो उसमें दो साल की बच्ची थी और उसका शरीर तप रहा था, हालांकि उसे कोई चोट नहीं पहुंची थी। अधिकारियों ने यह नहीं बताया कि बच्ची कितनी देर से सूटकेस में बंद थी।

उन्होंने बताया कि बच्ची को अस्पताल ले जाया गया और वह स्थानीय समयानुसार रविवार रात तक भर्ती रही। अधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में एक महिला को बच्ची से दुर्व्यवहार या उपेक्षा के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। महिला को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा। कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने महिला के नाम का खुलासा नहीं किया।

प्रमुख खबरें

Uttar Pradesh: कोहरे में डंपर ने छात्रा को टक्कर मारी, मौत

हम करते हैं विविधता का सम्मान...PM मोदी ने ओमान से दुनिया को दिया बड़ा मैसेज

लकड़ी की नाव और मसालों की खुशबू, 5000 साल पुरानी दोस्ती, क्यों कहा जाता है ओमान को गेटवे ऑफ गल्फ, जहां है समंदर में भारत का अभेद्य किला

पंजाब निकाय चुनाव में AAP की बंपर जीत, केजरीवाल बोले- सुशासन पर जनता की मुहर