झारखंड में आकाशीय बिजली गिरने से दो युवा फुटबॉल खिलाड़ियों की मौत, 10 घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 30, 2024

झारखंड के लातेहार जिले में बृहस्पतिवार को बिजली गिरने से कम से कम दो नवोदित फुटबॉल खिलाड़ियों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान दीपक कुमार (24) और वीरेंद्र गंझू (25) के रूप में हुई है। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

प्रमुख खबरें

Bibek Debroy: दिल्ली मतदाता सूची पुनरीक्षण में दिवंगत अर्थशास्त्री का नाम, चुनाव आयोग हटाएगा

ओडिशा में भारी बारिश की चेतावनी, IMD के अलर्ट के बाद 20 जिलों में प्रशासन मुस्तैद

Khyber Pakhtunkhwa में TTP आतंकियों के साथ मुठभेड़, 6 सुरक्षाकर्मियों समेत 14 की मौत

India और Bangladesh व्यापार बढ़ाने के लिए बनाएंगे संयुक्त Joint Task Force