पुलवामा में दो जवान शहीद, दो आतंकी ढेर, मुठभेड़ जारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 12, 2019

जम्‍मू। पुलवामा जिले के रत्नीपोरा इलाके में मंगलवार सुबह आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में सेना के दो जवान शहीद हो गए है। समाचार भिजवाए जाने तक दो आतंकी भी ढेर किए जा चुके थे। मरने वाले आतंकियों में एक अल बद्र का कमांडर भी है। यह मुठभेड़ आज सुबह शुरू हुई थी। जिसके बाद सेना ने पूरे इलाके को घेर लिया है। जानकारी के अनुसार, खुफिया सूचना मिलने पर सेना ने यह ऑपरेशन चलाया था। जिसके बाद आतंकियों ने खुद को घिरा देख फायरिंग शुरू कर दी। इस मुठभेड़ में 50 राष्ट्रीय रायफल्स, सीआरपीएफ की 183/182 बटालियन और पुलवामा की एसओजी टीम शामिल है।

यह भी पढ़ें: स्मृति ने राहुल पर साधा निशाना, कहा- PM पर आक्षेप लगाने का उतावलापन

उन्होंने मृतक सैनिकों की पहचान 50 आरआर के कमांडो बलजीत सिंह और 10 पैरा के नाइक सईद के रूप में की गई है। घायल की पहचान हवलदार चंदर पाल के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि अब तक दो आतंकवादी भी मारे गए है और हथियार के साथ उनके शव घटनास्थल से बरामद किए गए है़। मारे गए आतंकियों की पहचान अल बद्र के कमांडर अरजमद गुलजार तथा काकापोरा के समीर के रूप में की गई है। समाचार लिखे जाने तक ऑपरेशन अभी भी जारी था।

प्रमुख खबरें

RBI के संभावित दखल से Forex Market में लौटी मजबूती, 19 पैसे चढ़ा Rupee

IBC के जरिए अटकी रियल एस्टेट परियोजनाओं के 1.4 लाख Home Buyers को मिली राहत

Fiji Sugar Corporation को भारत से मिले 12 Agricultural Drones, खेती में बढ़ेगी तकनीक

Iran ने US के सामने रखा 7-Day Plan, Strait of Hormuz खोलने और शांति वार्ता की रखी शर्त