दरभंगा में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, तीन अन्य घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 15, 2021

दरभंगा। बिहार के दरभंगा जिला के सदर थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क हादसे में एक कार में सवार दो युवकों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को इस बारे में बताया। अधिकारी ने बताया कि रविवार को एक ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान कार सड़क किनारे खड्ड में पलट गई, जिससे उसमें सवार दो युवकों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर