किश्तवाड़ में सेना और पुलिस ने चलाया पांच घंटे तक ऑपरेशन, चेनाब नदी में फंसे दो युवकों को बचाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 08, 2022

जम्मू। सेना और पुलिस के जवानों ने जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में चेनाब नदी में पानी के तेज बहाव के बीच फंसे दो युवकों को करीब पांच घंटे तक चले अभियान के बाद बचा लिया है। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि सुनील और बबलू शनिवार देर शाम पद्दार इलाके के सुदूर शोल गांव में अपनी जेसीबी से नदी को पार करने की कोशिश के दौरान फंस गए थे।

इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर

उन्होंने बताया कि सेना की 17 राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों ने नागरिक प्रशासन के जरिये घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस के साथ मिलकर बचाव अभियान चलाया। अधिकारियों के मुताबिक, पानी का स्तर बढ़ने और तेज बहाव होने के कारण बचाव अभियान में मुश्किलें आईं। हालांकि, सेना के दो जाबांज जवानों ने पुल से रस्सी बांधकर नदी पार करने की कोशिश की। अधिकारियों ने बताया कि वाहन की छत पर बैठे दोनों युवकों को आखिरकार रात में बचा लिया गया।

प्रमुख खबरें

SAD-BJP गठबंधन पर पंजाब Congress का हमला, अस्तित्व बचाने के लिए बताया मौकापरस्त समझौता

बिहार में Tiger Analytics स्थापित करेगी AI डिलीवरी सेंटर, Samrat Choudhary ने दी जानकारी

Haridwar Ardh Kumbh 2027: जूना अखाड़े के संतों का नगर प्रवेश, धार्मिक गतिविधियों की शुरुआत

पंजाब चुनाव के लिए Congress की बैठक, Sachin Pilot ने साफ छवि और युवाओं पर दिया जोर