अंडर-19 विश्व कप: वासु वत्स की जगह आराध्या यादव भारतीय टीम में हुए शामिल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 29, 2022

ओसबोर्न (एंटीगा)। आईसीसी अंडर 19 विश्व कप की टूर्नामेंट तकनीकी समिति ने चोटिल हरफनमौला वासु वत्स की जगह आराध्य यादव को भारतीय टीम में शामिल करने को शनिवार को मंजूरी दे दी। आईसीसी ने एक बयान में कहा ,‘‘ वासु को हैमस्ट्रिंग चोट लगी है और वह टूर्नामेंट में आगे नहीं खेल सकेगा।’’ खिलाड़ी के विकल्प के लिये टूर्नामेंट की तकनीकी समिति से मंजूरी लेनी जरूरी है।

इसे भी पढ़ें: दो चरण में खेली जाएगी रणजी ट्रॉफी, फरवरी में शुरू होगा टूर्नामेंट

उसके बाद ही उस खिलाड़ी को टीम में शामिल किया जा सकता है। तकनीकी समिति में अध्यक्ष क्रिस टेटली (आईसीसी इवेंट प्रमुख), बेन लीवर (आईसीसी सीनियर इवेंट मैनेजर), फवाज बख्श (टूर्नामेंट निदेशक), रोलैंड होल्डर (क्रिकेट वेस्टइंडीज के प्रतिनिधि) , एलेन विल्किंस और रसेल अर्नोल्ड (स्वतंत्र प्रतिनिधि) शामिल हैं। भारत को शनिवार को सुपर लीग सेमीफाइनल में बांग्लादेश से खेलना है।

प्रमुख खबरें

Cheque Bounce Case में Rajpal Yadav को बड़ी राहत, Delhi High Court ने बढ़ाई अंतरिम जमानत

Delhi Riots 2020: आरोपी ताहिर हुसैन ने Surgery के लिए मांगी अंतरिम Bail, कोर्ट में दी अर्जी

Riyadh पर बड़ा Drone और Missile हमला नाकाम, सऊदी सेना ने आसमान में ही किया तबाह

सड़क पर नमाज नहीं! Eid al-Fitr से पहले उलमा की अपील, Meerut Police ने भी कसी कमर