भारत के सामने UAE-ईरान लड़ पड़े, BRICS की बैठक में हो गया बड़ा लफड़ा

By अभिनय आकाश | May 15, 2026

भारत इस साल ब्रिक्स की अध्यक्षता कर रहा है और मौजूदा समय में भारत के अंदर ब्रिक्स सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक बुलाई गई जिसमें हिस्सा लेने के लिए सभी सदस्य देशों के विदेश मंत्री भारत पहुंचे हैं। लेकिन विदेश मंत्रियों की इस बैठक में एक ऐसा नजारा देखने को मिला जिसने सबको हैरान कर दिया। जहां पर भारत के सामने ही ईरान और यूएई के प्रतिनिधि आपस में भिड़ गए। पश्चिम एशिया में जारी तनाव और हमलों को लेकर दोनों देशों के बीच ऐसी तीखी बहस हुई कि बैठक का माहौल पूरी तरीके से गमा गया। दरअसल ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान यूएई की तरफ से ईरान पर पड़ोसी देशों और ऊर्जा ठिकानों पर हमला करने के आरोप लगाए गए। यूएई के प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि ईरान इलाके में अस्थिरता बढ़ा रहा है और उसके कदम पूरे गल्फ इलाके की सुरक्षा के लिए खतरा बन रहे हैं। लेकिन इसके बाद ईरान ने भी बेहद आक्रामक अंदाज में जवाब दिया। 

ईरान ने इसे आत्मरक्षा का अधिकार बताया। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि ईरान ने कहा कि उसके पास यूएई से उड़ान भरने वाले हर सैन्य विमान का रिकॉर्ड मौजूद है। ईरान का दावा है कि उसने इस मामले में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को 120 से ज्यादा आधिकारिक दस्तावेज और 500 पन्नों का सबूत भी सौंपा है। ईरान ने यह भी कहा है कि उनसे हमले शुरू होने से पहले ही यूएई समेत खाड़ी देशों को चेतावनी दी गई थी। अगर उनकी जमीन का इस्तेमाल ईरान के खिलाफ किया जाएगा तो जवाबी कारवाई होगी।

इसे भी पढ़ें: BRICS Meeting: नई दिल्ली में PM मोदी की रूसी विदेश मंत्री Lavrov से अहम चर्चा, बढ़ी हलचल

लेकिन यूएई ने इन चेताविनियों को नजरअंदाज किया। ऐसा ईरान का कहना है। बैठक में दोनों देशों के बीच आरोप और प्रत्यारोप इस हद तक बढ़ गए कि ब्रिक्स देशों के लिए साझा बयान जारी करना मुश्किल हो गया है। रिपोर्ट के मुताबिक रूस को भी बीच में आकर माहौल संभालना पड़ा ताकि बैठक पूरी तरीके से विवाद में ना बदल जाए। वेस्ट एशिया में तनाव बढ़ता जा रहा है जो कि अब सिर्फ एक क्षेत्रीय मुद्दा नहीं रहा है बल्कि इसका असर वैश्विक राजनीति तेल बाजार और अंतरराष्ट्रीय गठबंधनों पर भी देखने को मिल रहा है और भारत की मेजबानी में हुई इस बैठक में ऐसा टकराव देखना गंभीर विषय हो सकता है। ईरान और यूएई दोनों ही भारत के साथ अच्छे संबंध रखते हैं और भारत भी लगातार इस संघर्ष की शुरुआत से ही बातचीत की पैरवी करता आ रहा है। फिलहाल भारत के भीतर चल रहे ब्रिक्स के मंच पर दोनों की आपसी भिड़ंत देखने को मिली है। 

प्रमुख खबरें

Yogi Adityanath का तंज: Rajya Sabha Election से तय हुआ 2027 का गणित, 80-20 की लड़ाई

अच्छी फिल्म बनाओ, लोगों का मनोरंजन करो, चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत

FADA रिपोर्ट: सितंबर में EV रिटेल बिक्री 74 फीसदी उछली, 3.33 लाख यूनिट का रिकॉर्ड

लंच के बाद जंतर-मंतर जा रहे विपक्षी सांसद, राहुल गांधी बोले- अब वहीं देंगे धरना, हर FIR मेरे लिए मेडल