लाखों भारतीयों पर UAE का सबसे बड़ा ऐलान, ये क्या कर आए मोदी?

By अभिनय आकाश | Mar 11, 2026

ईरान के भीषण हमलों के बीच संयुक्त अरब अमीरात ने 40 लाख से ज्यादा भारतीय लोगों पर ऐसा बयान दिया है जिसे सुनकर आप दंग रह जाएंगे। एक तरफ पाकिस्तान के लोग इस मुश्किल घड़ी में संयुक्त अरब अमीरात का ही खून चूस रहे हैं। लेकिन उसी संयुक्त अरब अमीरात में रहने वाले भारतीय लोग अपना ही खून लेकर लोगों की मदद करने पहुंच गए। यह होश उड़ा देने वाली तस्वीरें देखकर संयुक्त अरब अमीरात ने पीएम मोदी का नाम लेकर ऐसा बयान दिया है जो हैरान करने वाला है।  दरअसल इस वक्त कई मुस्लिम देश ही ईरानी हमलों की आड़ में संयुक्त अरब अमीरात की छवि को बर्बाद और बदनाम करने में लगे हैं। कई पाकिस्तानी सोशल मीडिया पर कैंपेन चला रहे हैं कि संयुक्त अरब अमीरात अब सुरक्षित देश नहीं रहा। संयुक्त अरब अमीरात ईरान के सामने नहीं टिक पाया। संयुक्त अरब अमीरात में रहने वाले ही कई पाकिस्तानी अब सोशल मीडिया पर वो वीडियो पोस्ट कर रहे हैं जिनमें ईरान के ड्रोनस संयुक्त अरब अमीरात के रिहाइशी इलाकों को उड़ा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: मोदी के फोन घुमाने भर से रुक जाएगा युद्ध, UAE को भरोसा, मीडिल ईस्ट को जंग की आग से बचाने की उम्मीद भारत पर टिकी?

लेकिन आप यह जानकर हैरान हो जाएंगे कि एक तरफ तो संयुक्त अरब अमीरात में रहने वाले पाकिस्तानी ही वहां पर बैठकर गद्दारी कर रहे हैं। लेकिन वहां रहने वाले भारतीय लोगों ने इस देश को बचाने के लिए अपनी जान लगा दी है। संयुक्त अरब अमीरात में भारतीय समुदाय के लोग राहत कार्यों में हाथ बटा रहे हैं। फंसे हुए लोगों की मदद कर रहे हैं। भारतीय लोग संयुक्त अरब अमीरात में रेस्क्यू ऑपरेशन में भी लग गए हैं। मुस्लिम परिवारों में इफ्तार का खाना बांटा जा रहा है। सैकड़ों भारतीय लोग अपना खूनदान कर रहे हैं। यह ब्लड डोनेशन कैंप संयुक्त अरब अमीरात में रहने वाले भारतीय लोगों ने ही शुरू किए हैं। इसी के साथ संयुक्त अरब अमीरात में बड़े-बड़े भारतीय बिजनेसमैन भी अब आम लोगों की मदद के लिए उतर आए हैं।

इसे भी पढ़ें: खामनेई की मौत पर 46 हजार करोड़ का दांव, किस कंपनी ने लगाया सट्टा

यही सब देखते हुए भारत में तैनात संयुक्त अरब अमीरात के राजदूत अब्दुल नासिर जमाल अल शाली ने पीएम मोदी और भारतीय लोगों पर बहुत बड़ा बयान दे दिया। 

संयुक्त अरब अमीरात के राजदूत ने कहा है कि भारतीय लोगों को पता होना चाहिए कि वह अकेले नहीं हैं। वह हमारे देश में हमेशा सुरक्षित रहेंगे। उनकी देखभाल की जाएगी। संयुक्त अरब अमीरात की लीडरशिप भारतीय लोगों को अपने परिवार का हिस्सा मानती है। संयुक्त अरब अमीरात के राजदूत ने कहा है कि पीएम मोदी ने हमारे लिए जो किया है उसके बारे में पूरी दुनिया को पता होना चाहिए। 

प्रमुख खबरें

Haryana Police में रिक्तियां भरने के लिए अगले साल होगी 20000 कर्मियों की भर्ती

Bihar में Rabi 2026 से लागू होगी PMFBY, 15 नवंबर से शुरू होंगे किसानों के आवेदन

US के Operation Economic Outcast के खिलाफ ICAO पहुंचा Iran, उड़ानें बहाल करने की मांग

Supreme Court ने Packaged Food पर नमक, चीनी और वसा के Warning Label में देरी पर मांगा जवाब