यूएई की कंपनियां भारत में कर्ई क्षेत्रों में निवेश करने को इच्छुक: गोयल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 20, 2025

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि यूएई की कंपनियां भारत में अपना निवेश बढ़ाने के लिए बुनियादी ढांचा, डेटा सेंटर, बैंकिंग, नए स्टार्टअप और लॉजिस्टिक जैसे क्षेत्रों में रुचि ले रही हैं।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘बुनियादी ढांचा उन प्रमुख क्षेत्रों में से एक है जहां वे (यूएई) भारी संभावनाएं देख सकते हैं। बैंकिंग क्षेत्र और स्टार्टअप में काफी रुचि है। संभावित निवेशकों की रुचि भारत की लॉजिस्टिक व्यवस्था और हरित ऊर्जा में भी है। यूएई निवेश करने के लिए उत्सुक है।’’

मंत्री यहां भारत और यूएई के निवेश पर गठित उच्च-स्तरीय कार्यबल की 13वीं बैठक में भाग लेने संयुक्त अरब अमीरात आए थे।दो दिन की उनकी यात्रा 19 सितंबर को समाप्त हुई। उन्होंने कहा कि ऐसे कई तरीके हैं जिनसे भारत यूएई की कंपनियों के साथ सहयोग बढ़ा सकता है। निवेश के मामले में यूएई की क्षमता अद्वितीय है।

मंत्री ने कहा, ‘‘अब यूएई उच्च-तकनीकी क्षेत्रों में भी बहुत निवेश कर रहा है, इसलिए हम प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी बड़े सहयोग की उम्मीद कर सकते हैं।’’ उन्होंने कहा कि बैंकरों को भारत में अपने परिचालन का विस्तार करना बहुत आकर्षक लग रहा है। गोयन ने कहा कि यूएई, भारत को एक प्रमुख निवेश गंतव्य मानता है।

प्रमुख खबरें

पत्नी पति की तलाश में, Udhayanidhi Stalin की निजी टिप्पणी पर TVK का तीखा पलटवार, Tamil Nadu की राजनीति में भूचाल

Beauty Tips: Summer में Sun Tan ने कर दिए हाथ काले? ये 3 Home Remedies मिनटों में लौटाएंगी खोया हुआ Glow

Nirav Modi को London Court से झटका! Bank of India को 100 करोड़ रुपये चुकाने का आदेश, सरकारी बैंक की बड़ी जीत

Gautam Adani Birthday: Hindenburg से Asias Richest तक, Gautam Adani की Unstoppable Comeback Story