शत्रुओं के तीन ड्रोन गिराए, देश पर यह चौथा हमला; हूती विद्रोहियों पर किया जा रहा संदेह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 03, 2022

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने बुधवार देर रात देश की ओर दागे गए कई ड्रोन को बीच में ही रोक कर नष्ट कर दिया। संयुक्त अरब अमीरात की सेना ने बताया कि हाल के हफ्तों में हुआ यह चौथा हमला है। सेना ने यह स्पष्ट नहीं किया कि ड्रोन किसने लक्षित किए थे, लेकिन हालिया घटनाओं को देखते हुए संदेह यमन के ईरान समर्थक हूती विद्रोहियों पर किया जा रहा है। हूती विद्रोहियों ने हाल में यूएई पर हुए कई ड्रोन और मिसाइल हमलों की जिम्मेदारी ली है। अमीरात रक्षा मंत्रालय ने बुधवार आधी रात को ट्विटर पर एक संक्षिप्त बयान में कहा कि उसने तीन ‘‘शत्रु ड्रोन’’ नष्ट कर दिए हैं, जिन्होंने देर रात संयुक्त अरब अमीरात को निशाना बनाया था। मंत्रालय ने बिना विस्तृत जानकारी दिए कहा कि ड्रोन को ‘‘आबादी वाले क्षेत्र से दूर’’ रोका गया। व्रिदोहियों के 2015 में यमन की राजधानी सना पर कब्जा करने के बाद से ही हूती सऊदी के नेतृत्व वाले गठबंधन से मुकाबला कर रहा है, जिसमें संयुक्त अरब अमीरात शामिल भी है। गौरतलब है कि यमन के हूती विद्राहियों ने सबसे पहले पिछले महीने अमीरात पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए थे।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता