UAE President का सिर्फ 2 घंटे का Delhi दौरा, PM Modi ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत, दोस्ती की दिखी गर्मजोशी

By अंकित सिंह | Jan 19, 2026

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान सोमवार को दो घंटे के लिए भारत की यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे। आगमन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका स्वागत किया और कहा कि उनकी यह यात्रा भारत और UAE के बीच मजबूत मित्रता के प्रति उनके दृष्टिकोण को दर्शाती है। UAE के राष्ट्रपति बनने के बाद अल नाहयान की यह तीसरी आधिकारिक भारत यात्रा है। कुल मिलाकर, यह उनकी पांचवीं यात्रा है।

इसे भी पढ़ें: Saudi Arab से UAE को ठोका, इधर अचानक अबू धामी में पहुंचे आर्मी चीफ उपेंद्र द्विवेदी

हालांकि, ईरान ने ट्रंप को चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका उस पर हमला करता है तो वह जवाबी कार्रवाई करेगा। ईरान में अशांति के अलावा, यमन को लेकर सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात के बीच भी तनाव बढ़ रहा है, और खबरों के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी और अल नाहयान के बीच होने वाली वार्ता में मध्य पूर्व का मुद्दा प्रमुखता से उठाया जाएगा। विदेश मंत्रालय (MEA) ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि अल नाहयान की यात्रा से भारत और संयुक्त अरब अमीरात को अपने बीच रणनीतिक साझेदारी के नए आयाम स्थापित करने का अवसर मिलेगा। विज्ञप्ति में आगे कहा गया है कि दोनों नेता क्षेत्रीय और वैश्विक विषयों तथा पारस्परिक हित के मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे, "जिनमें भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच उच्च स्तर की समानताएं हैं।"

प्रमुख खबरें

Hyundai ने 2027 तक Creta और Bayon की सालाना 2.5 लाख यूनिट बिक्री का रखा लक्ष्य

Chhath Puja से पहले शुरू होगी Yamuna River Cruise, 500 रुपये टिकट और 40 मिनट का सफर

UP Election: कांग्रेस ने 200 सीटों वाले पोस्टरों से किया किनारा, कहा- सपा के साथ गठबंधन पूरी तरह मजबूत

Judicial Officers की रिटायरमेंट उम्र 62 वर्ष करने पर 14 राज्य सहमत, Supreme Court ने जताया संतोष