Uber ने अपने ऐप पर शिकारा बुकिंग के साथ भारत की पहली जल परिवहन सेवा की शुरू

By Prabhasakshi News Desk | Dec 02, 2024

श्रीनगर । टैक्सी सेवा प्रदाता कंपनी उबर ने भारत में अपनी पहली जल परिवहन सेवा शुरू की है। उबर इंडिया एवं दक्षिण एशिया के अध्यक्ष प्रभजीत सिंह ने बताया कि उबर के ऐप के जरिये अब श्रीनगर में डल झील पर शिकारे की बुकिंग की जा सकेगी। कंपनी ने एशिया में अपनी तरह की यह पहली सेवा शुरू की है। सिंह ने कहा, ‘‘ ‘उबर शिकारा’ यात्रियों को शिकारा की सवारी के लिए एक सहज अनुभव देने के लिए प्रौद्योगिकी तथा परंपरा को मिलाने का हमारा प्रयास है। हमें कश्मीर के लुभावने परिदृश्य में पहुंच बढ़ाने और पर्यटन को बढ़ावा देने वाली यह सेवा प्रदान करने पर गर्व है।’’

उबर उपयोगकर्ता सरकार द्वारा निर्धारित दरों पर शिकारा बुक कर सकेंगे। कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि उबर अपने शिकारा भागीदारों से कोई शुल्क नहीं ले रही है और पूरी राशि उन्हें दे दी जाएगी। शिकारा ओनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष वली मोहम्मद भट्ट ने कहा कि डल झील में करीब 4,000 शिकारा हैं और उन्हें उम्मीद है कि उबर और अधिक शिकारा साझेदारों को अपने साथ जोड़ेगा।

प्रमुख खबरें

नेपाल की फेवा झील में तैरते समय बड़ा हादसा, डूबने से बिहार के भारतीय पर्यटक की हुई मौत

कोटा के सरकारी कॉलेज में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा को लेकर एनएसयूआई और एबीवीपी में झड़प

नौसेना में शामिल होगा स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि, समुद्री हितों की रक्षा के लिए तैयार: राजनाथ सिंह

World Cup में हार के बाद Portugal टीम में बड़ा फेरबदल, Cristiano Ronaldo पर बोले नए कोच Jorge Jesus