यूसीसी का मकसद किसी धर्म या जाति को निशाना बनाना नहीं है :मंत्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 02, 2023

समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर उठ रही आशंकाओं के बीच उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने रविवार को समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को विकास से जोड़ते हुए कहा कि यूसीसी किसी धर्म या जाति को निशाना बनाने के लिए नहीं है। अंसारी ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में समान नागरिक संहिता की जमकर पैरोकारी की और कहा कि मोदी सरकार पर मुसलमानों को पूरा भरोसा है और मुस्लिम समाज को गुमराह कर अपनी राजनैतिक रोटियां सेंकने वाले चंद लोगों के दिन अब खत्म हो गए हैं। उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार के इकलौते मुस्लिम मंत्री अंसारी ने यूसीसी को लेकर खासकर मुस्लिम समाज में व्याप्त आशंकाओं के बारे में पूछे गए सवाल पर कहा, समान नागरिक संहिता किसी धर्म या जाति को निशाना बनाने के लिए नही है।

समान नागरिक संहिता पर विपक्षी दलों के रवैये की आलोचना करते हुए अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष ने हमेशा समाज को गुमराह रखने का काम किया है।उन्होंने कहा कि विपक्ष समान नागरिक संहिता के मसले पर भी अपने उसी एजेंडे पर चल रहा है। अंसारी ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार देश की जनता एवं मुस्लिम समाज के प्रति जवाबदेह है। उन्होंने मोदी सरकार को मुस्लिम समाज का हितैषी करार देते हुए कहा कि सरकार ने मुस्लिम समाज की जरूरतों को हमेशा समझा है और उनकी तरक्की के लिए ईमानदारी से काम किया है।

प्रमुख खबरें

Crime Patrol 2026 | अजय देवगन का क्राइम पेट्रोल इस महीने से होगा शुरू: जानें कब, कहाँ और कैसे देखें नया सीज़न

Amit Shah, Rajnath Singh, Nitin Gadkari, Shivraj Singh Chouhan, Piyush Goyal, Ashwini Vaishnaw से खुश PM Modi ने Cabinet Meeting में कह दी बहुत बड़ी बात

चार महीने में 22 को मौत की सजा देकर सुर्खियों में छाये जज Judge Ravi Kumar Diwakar, ऊपरी कोर्ट ने 97 जघन्य मामलों की फाइलें उनसे वापस लीं

तो मैंने इनसे शादी की है! Yami Gautam के भाभी डायन है लुक पर पति Aditya Dhar का मजेदार रिएक्शन वायरल