Prashant Kishor का बड़ा दावा- Article 370 और Ayodhya मुद्दे से ज्यादा बड़े होंगे UCC के परिणाम

By प्रभासाक्षी ब्यूरो | Jul 05, 2023

पटना। राजनीतिक रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर ने कहा कि समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के कार्यान्वयन के "परिणाम, अच्छे या बुरे" हों,लेकिन भाजपा के अन्य मुख्य एजेंडे जैसे अयोध्या और अनुच्छेद 370 से "कहीं अधिक बड़े" होंगे। उन्होंने इस बात पर भी बल दिया, "न तो देश के संस्थापक और न ही संघ के विचारक कभी इसके (देश पर एकरूपता थोपने के) पक्ष में थे"। किशोर 2014 के लोकसभा चुनाव में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के अभियान को संभालने के बाद प्रसिद्ध हुए थे।

इसे भी पढ़ें: Jan Gan Man: Uniform Civil Code की धर्म विरोधी छवि गढ़ने में विफल रहे लोग अब आदिवासियों के बीच भ्रम फैला रहे हैं

उन्होंने कहा कि अगर यूसीसी देश में लागू होता है तो इसके परिणाम या दुष्परिणाम भी उतने ही बड़े हो सकते हैं। उस आरोप के बारे में पूछे जाने पर कि भाजपा अगले साल के लोकसभा चुनाव से पहले मतदाताओं को सांप्रदायिक रूप से ध्रुवीकृत करने के लिए इस मुद्दे को उठा रही है, उन्होंने कहा, “मैं यह बताना चाहूंगा कि न तो देश के संस्थापक और न ही संघ के विचारक कभी इसके (देश पर एकरूपता थोपने के) पक्ष में थे।’’

किशोर ने कहा, “अगर हम गुरुजी (पूर्व आरएसएस प्रमुख एम एस गोलवलकर) के साक्षात्कार पढ़ें, तो उन्होंने कभी भी किसी भी प्रकार की एकरूपता लागू करने का समर्थन नहीं किया था।’’ उन्होंने कहा, “एक राष्ट्र के लिए एकता आवश्यक है। लेकिन अगर किसी भी प्रकार की अप्राकृतिक एकरूपता थोपी गई तो यह अच्छा नहीं होगा।''

प्रमुख खबरें

Samastipur में Swatantrata Senani Express के AC कोच से 75 लीटर शराब बरामद, दो गिरफ्तार

शिक्षक दिवस पर उत्साह, उमंग और सांस्कृतिक रंगों का संगम!

नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा: प्रो. संजय द्विवेदी

पश्चिम बंगाल के CM Suvendu Adhikari का ऐलान: Maha Ashtami पर पूरे राज्य में पूर्ण शराबबंदी