कन्हैयालाल हत्याकांड: तीन आरोपियों को पुलिस कस्टडी में भेजा गया, चार अन्य गए जेल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 13, 2022

जयपुर। एक स्थानीय अदालत ने उदयपुर के कन्हैयालाल हत्याकांड के तीन आरोपियों को मंगलवार को 16 जुलाई तक पुलिस अभिरक्षा में भेज दिया जबकि चार अन्य आरोपियों को एक अगस्त तक न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया। इन सभी सात आरोपियों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मंगलवार को यहां राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) की विशेष अदालत में पेश किया गया। विशेष लोक अभियोजक टीपी शर्मा ने बताया कि अदालत ने मामले में मुख्य आरोपी रियाज अख्तरी और गौस मोहम्मद तथा फरहाद मोहम्मद शेख को 16 जुलाई तक पुलिस अभिरक्षा में भेजा। वहीं, बाकी चार आरोपियों मोहसिन, आसिफ, मोहम्मद मोहसिन, वसीम अली को एक अगस्त तक न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने का आदेश दिया। उल्लेखनीय है कि दर्जी कन्हैयालाल की 28 जून को उनकी दुकान के अंदर धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई थी।

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में किया उद्घाटन, 463 करोड़ की परियोजनाओं का किया शिलान्यास

एनआईए के प्रवक्ता ने रविवार को बताया कि फरहाद मोहम्मद शेख उर्फ बबला को शनिवार शाम गिरफ्तार किया गया। प्रवक्ता ने कहा कि शेख दो मुख्य आरोपियों में से एक रियाज अख्तरी का ‘‘करीबी आपराधिक सहयोगी’’ है और उसने दर्जी को मारने की साजिश में सक्रिय रूप से हिस्सा लिया। एनआईए ने 29 जून को राजस्थान पुलिस से जांच की जिम्मेदारी अपने हाथ में लेने के बाद गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत मामला फिर से दर्ज किया था। मामला शुरू में उदयपुर के धान मंडी थाने में दर्ज किया गया था। एजेंसी के प्रवक्ता ने कहा था, ‘‘एनआईए ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 452, 302, 153 (ए), 153 (बी), 295 (ए) और 34 और यूएपीए, 1967 की धारा 16, 18 और 20 के तहत साजिश रचने, बर्बर हत्या को अंजाम देने के आरोप में मामला फिर से दर्ज किया।’’ प्रवक्ता ने कहा था, ‘‘आरोपियों ने देश भर में लोगों के बीच दहशत फैलाने और आतंक फैलाने के लिए हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा करते हुए आपराधिक कृत्य का एक वीडियो भी सोशल मीडिया में प्रसारित किया था।

प्रमुख खबरें

US Senator Richard Blumenthal ने Russia से डीजल सौदे को बताया शर्मनाक

Haridwar Severe Hailstorm | हरिद्वार से देहरादून तक बिगड़े हालात, मूसलाधार बारिश और भीषण ओलावृष्टि से हाहाकार, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

High Court का आदेश: लखनऊ के स्कूल की जमीन से तीन माह में हटाएं अवैध कब्जे

वोट चोरी और चुनाव में गड़बड़ी, INDIA bloc के नेताओं ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात, सौंपा 4-सूत्रीय ज्ञापन, राहुल गांधी बोले- राष्ट्रपति ने मांगे सबूत