'उद्धव ने हमें धोखा दिया, पीठ में छुरा घोंपा', अमित शाह बोले- मुंबई की राजनीति में सिर्फ भाजपा का होना चाहिए दबदबा

By अनुराग गुप्ता | Sep 05, 2022

मुंबई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले मुंबई के एक प्रमुख गणेश पंडाल में लालबाग के राजा के दर्शन किए। केंद्रीय गृह मंत्री के साथ उनकी पत्नी और नाती-पोते भी मौजूद रहे। ऐसे में तमाम लोगों ने भगवान गणेश की पूजा अर्चना की।

अमित शाह ने भगवान गणेश के दर्शन करने के बाद भाजपा पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे ने हमें धोखा दिया और शिवसेना ने पीठ में छुरा घोंपा। ऐसे में उद्धव ठाकरे को जमीन दिखाना चाहिए। इसी बीच अमित शाह ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि शिवसेना ने साल 2014 में सिर्फ दो सीटों के लिए गठबंधन तोड़ा था।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राजनीति में कुछ भी करें लेकिन जोखिम न लें। विश्वासघात करने वालों को तदानुसार दंडित किया जाना चाहिए। हर कार्यकर्ता को मैदान में उतरना चाहिए। आपने (उद्धव ठाकरे) नरेंद्र मोदी के नाम पर और देवेंद्र फडणवीस के काम पर वोट मांगा, जिसकी बदौलत जीत मिली। अमित शाह ने कहा कि आपने लोगों के साथ विश्वासघात किया है। अमित शाह ने कहा कि मुंबई की राजनीति में सिर्फ भाजपा का दबदबा होना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: भाजपा ‘विपक्षी सांसदों-विधायकों को खरीदकर’ संख्याबल बढ़ा रही है : माकपा

दो दिवसीय मुंबई दौरा

अमित शाह अपने दो दिवसीय दौरे पर रविवार देर रात मुंबई पहुंचे। जिसके बाद सोमवार को सरकारी गेस्ट हाउस से सीधे लालबाग के राजा के दर्शन करने के लिए रवाना हो गए। जहां पर उन्होंने बप्पा के दर्शन किए और उनसे आशीर्वाद मांगा। इस दौरान उनका परिवार भी उनके साथ मौजूद रहा। केंद्रीय गृह मंत्री ने ट्वीट किया कि मुंबई के प्रसिद्ध लालबाग के राजा के पास जाकर गणपति बप्पा का आशीर्वाद प्राप्त करने का मुझे सौभाग्य मिला। विध्नहर्ता बप्पा की कृपा सभी पर बनी रहे। गणपति बप्पा मोरया, मंगलमूर्ति मोरया !

प्रमुख खबरें

एक ही फंड से Large, Mid और Small Cap में निवेश, खुला Kotak Nifty 500 NFO

Team India Selection: New Zealand सीरीज के लिए Pragyan Ojha करेंगे टीम का चयन

MPSC सदस्यों की जांच के लिए Devendra Fadnavis ने राज्यपाल से की समिति की सिफारिश

6 October, 2026 Stock Market Updates: BSE Sensex में 125 अंकों की बढ़त, शुरुआती कारोबार में 10% उछला Trent