रण से याचना की मुद्रा: बागी विधायकों से उद्धव की भावुक अपील, मुझे आपकी फिक्र है, अभी बहुत देर नहीं हुई

By अभिनय आकाश | Jun 28, 2022

महाराष्ट्र संकट को लेकर इस वक्त मुंबई, गोवाहाटी और दिल्ली में हलचल तेज है। गोवाहाटी में आज बागी विधायकों की बैठक हुई है। आज होटल के बाहर आकर एकनाथ शिंदे ने कहा कि वो अब भी शिवसेना में हैं। उधर फडणवीस दिल्ली दौरे पर हैं। थोड़ी देर के बाद देवेंद्र फडणवीस की अमित शाह और जेपी नड्डा से मुलाकात होनी है। वहीं मुंबई में शाम पांच बजे उद्धव ठाकरे ने कैबिनेट की बैठक बुलाई है। लेकिन इसके साथ ही बागी विधायकों के प्रति शिवसेना की रण वाली मुद्रा अब याचना की मुद्रा में आती नजर आ रही है। सियासी संकट के बीच उद्धव ठाकरे ने बागी विधायकों के नाम संदेश जारी करते हुए वापस लौटने की भावुक अपील की है। 

प्रमुख खबरें

चोट के कारण भारत दौरे से बाहर हुए Will ORourke, New Zealand को लगा झटका

Dombivli में घरेलू विवाद पर 32 वर्षीय बेटे ने 70 साल के पिता को उतारा मौत के घाट

मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा जरूरी, Jairam Ramesh ने SIR प्रक्रिया रोकने की मांग की

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले बड़ी कार्रवाई! CJP संस्थापक अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को फ़्लाइट से हिरासत में लिया गया, ध्रुव राठी और रत्ना सिंह पर भी एक्शन