सांगली को लेकर आर-पार की नौबत के बाद उद्धव ने बाजी मार ही ली, भिवंडी शरद पवार के पास, महाराष्ट्र में क्यों बैकफुट पर आई कांग्रेस

By अभिनय आकाश | Apr 09, 2024

शिव सेना (यूबीटी) से ताल्लुक रखने वाले  चंद्रहार पाटिल महा विकास अघाड़ी के उम्मीदवार के रूप में सांगली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। उनका मुकाबला भाजपा के मौजूदा सांसद संजयकाका पाटिल से होगा। कांग्रेस ने भिवंडी सीट भी छोड़ दी है, जिस पर शरद पवार के नेतृत्व वाली राकांपा चुनाव लड़ेगी। एमवीए ने 21-17-10 फॉर्मूला अपनाया है। शिवसेना (यूबीटी) 21, कांग्रेस 17 और एनसीपी (एस-पी) 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। शिवसेना (यूबीटी) और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग के बाद मुंबई में एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में महा विकास अघाड़ी के नेताओं ने चंद्रहार पाटिल के नाम पर मुहर लगा दी। 

इसे भी पढ़ें: शिवसेना सुप्रीमो कमलाबाई बुलाते थे, उद्धव ठाकरे बोले- धन उगाही पार्टी के नेता हैं नरेंद्र मोदी, जनता बीजेपी को करेगी तड़ीपार

उद्धव ठाकरे के सांगली जाने और चंद्रहार पाटिल की उम्मीदवारी की घोषणा के बाद कांग्रेस और सेना के बीच टकराव हो गया था। कांग्रेस ने तुरंत इस फैसले का विरोध किया था, यह तर्क देते हुए कि सांगली पार्टी का पारंपरिक गढ़ रहा है और इस निर्वाचन क्षेत्र में उसके दो विधायक हैं, जबकि सेना के पास एक भी नहीं है। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री वसंतदादा पाटिल के पोते विशाल पाटिल के नाम की घोषणा की गई। 

इसे भी पढ़ें: MVA ने महाराष्ट्र में सीट-बंटवारे पर लगाई मुहर, शिवसेना (यूबीटी) 21, कांग्रेस 17, शरद पवार की पार्टी को मिले 10 सीट

दूसरी ओर, सेना ने तर्क दिया कि उसने कोल्हापुर और रामटेक लोकसभा सीटों से नाता तोड़ लिया है और इसलिए वह इन दोनों के बदले में कम से कम सांगली सीट हासिल करना चाहती है। सांगली विधायक विश्वजीत कदम के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने कांग्रेस आलाकमान से संपर्क किया था और इसे सेना नेतृत्व के साथ उठाने का आग्रह किया था। हालाँकि, सेना दृढ़ रही। शांति समझौते के तहत विशाल पाटिल को राज्यसभा भेजने का वादा किया गया. सेना ने यह भी चेतावनी दी थी कि अगर सांगली सीट पर बाधाएं पैदा की गईं तो इसका असर पूरे महाराष्ट्र में महसूस किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Muhurat Trading में गिरे Sensex और Nifty, 9 साल की रिकॉर्ड तेजी का सिलसिला टूटा

Ranbir Kapoor और Yash की Ramayana ने पहले वीकेंड में कमाए 375.50 करोड़ रुपये

Jammu के Shiv Market में आग से 40 दुकानें खाक, PDP Chief ने की तुरंत Financial Relief की मांग

Parvinder Jhota का पार्थिव शरीर PGI Chandigarh से Mansa पहुँचा, उमड़ा समर्थकों का हुजूम