महाराष्ट्र की उद्धव सरकार का फैसला, मुंबई में बनेगा लता मंगेशकर मेमोरियल

By अभिनय आकाश | Feb 09, 2022

भारतरत्न लता मंगेशकर का स्मारक बनाने की घोषणा महाराष्ट्र सरकार की तरफ से की गई है। उद्धव सरकार ने मुंबई में लता मंगेशकर मेमोरियल बनाने का फैसला किया है। लता मंगेशकर का निधन 6 फरवरी को मुंबई में हो गया। उनके अंतिम दर्शन के लिए राजनीति से लेकर फिल्मी दुनिया तक की जानी-मानी हस्तियां पहुंचीं थी। बाला साहेब के बाद लता मंगेशकर दूसरी ऐसी व्यक्ति हैं, जिनका अंतिम संस्कार शिवाजी पार्क में किया गया है।

बीजेपी विधायक ने सीएम उद्धव को लिखा पत्र

भाजपा विधायक राम कदम ने सोमवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर शिवाजी पार्क मैदान पर लता मंगेशकर का स्मारक बनाने की मांग की थी। राम कदम ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लिखे पत्र में कहा कि लाखों प्रशंसकों और संगीत प्रेमियों की ओर से, मैं भारत रत्न लता मंगेशकर जी का स्मारक उसी स्थान पर बनाने का आग्रह करता हूं, जहां शिवाजी पार्क में उनका अंतिम संस्कार किया गया। 

मनसे का विरोध

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रवक्ता संदीप देशपांडे ने कहा कि ऐतिहासिक शिवाजी पार्क को गंदी दलगत राजनीति का बंधक नहीं बनाया जाना चाहिए। उनका बयान भाजपा और कांग्रेस के नेताओं द्वारा शिवाजी पार्क में महान गायिका लता मंगेशकर के स्मारक की मांग के बाद आया है। मनसे सचिव ने ट्विटर पर लिखा, “छत्रपति शिवाजी महाराज पार्क को अतिक्रमण से बचाने के लिए दादर वासियों ने लंबे समय तक संघर्ष किया है। वे चाहते हैं कि पार्क एक खुला खेल का मैदान बना रहे। मेरी प्रबल अपील है कि क्षुद्र दलगत राजनीति के लिए शिवाजी पार्क की बलि नहीं दी जानी चाहिए।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र: एआईएमआईएम कार्यकर्ताओं ने हिजाब के समर्थन में लगाए बैनर

शिवाजी पार्क में बालासाहेब ठाकरे स्मारक

यहां यह ध्यान देने योग्य है कि दिवंगत बालासाहेब ठाकरे के लिए एक छोटा स्मारक पहले से ही जमीन के एक हिस्से में मौजूद है जो उस स्थान पर बना है जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया था। जबकि मेयर हाउस में उनके लिए एक विस्तृत स्मारक बनाया जा रहा है, कई राजनीतिक नेता हर साल शिवाजी पार्क जाते हैं, बालासाहेब ठाकरे को उनकी जन्म और मृत्यु वर्षगांठ पर श्रद्धांजलि देने के लिए। 

प्रमुख खबरें

Shehzad Poonawalla बने Rise and Fall Season 2 के विनर, ट्रॉफी और 35 लाख की प्राइज मनी पर कब्जा, फिनाले में आए कई उतार-चढ़ाव

PM Modi 21 नवंबर को आ सकते हैं बिहार, Vaishali में Industrial Corridor का करेंगे उद्घाटन

Michael Hussey को Cricket Australia ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, T20 World Cup पर फोकस

NCW प्रमुख विजया रहाटकर बोलीं: कामकाजी महिलाओं के लिए कैब में पुख्ता सुरक्षा जरूरी