सचिन, लता, विराट के ट्वीट की जांच कराएगी उद्धव सरकार, नड्डा बोले- ये MVA के शासन का यूनिक माॅडल है

By अभिनय आकाश | Feb 08, 2021

अंतरराष्ट्रीय सेलिब्रेटी द्वारा किसान आंदोलन का समर्थन करने पर उन्हें जवाब देने वाली देश की चर्चित हस्तियों के ट्वीट की महाराष्ट्र सरकार जांच कराएगी। देश की हस्तियों की तरफ से ट्वीट की जांच को लेकर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उद्धव सरकार को निशाने पर लिया है। जेपी नड्डा ने ट्वीट करते हुए कहा कि महाराष्ट्र की सरकार का शासन करने का यूनिक माॅडल है। विदेशों से अराजकता की बात बताकर भारत को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है दूसरी तरफ जो देशभक्त राष्ट्र के लिए खड़ा होते हैं उन्हें परेशान किया जा रहा है। नवननीत राणा ने भी साधा निशाना

बता दें कि महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा है कि सचिन तेंदुलकर, लता मंगेशकर, विराट कोहली सहित अन्य सितारों द्वारा किए गए ट्वीट की जांच की जाएगी। इन सारे ट्वीट को लेकर कांग्रेस ने महाराष्ट्र सरकार से शिकायत की। कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने गृह मंत्री अनिल देशमुख से ऑनलाइन मुलाकात कर कहा कि रिहाना के ट्वीट के बाद सचिन तेंदुलकर, लता मंगेशकर, विराट कोहली सहित तमाम सितारों ने जो ट्वीट किया था उसमें कई शब्द एक जैसे हैं। 

प्रमुख खबरें

Pakistan: PTI के प्रदर्शन से पहले Imran Khan की दो और बहनें हिरासत में, कोट लखपत जेल भेजी गईं

Sangrur में व्यक्ति के आत्महत्या प्रयास के बाद Punjab में मादक पदार्थों पर सियासी तकरार

Maharashtra: युवाओं को विदेश में नौकरी दिलाने के लिए CM Devendra Fadnavis ने शुरू की नई नीति

Starbucks चेन्नई में खोलेगी Global Capability Center, 800 लोगों को मिलेगा रोजगार