महाराष्ट्र में मध्यावधि चुनाव हुए तो उद्धव के नेतृत्व वाली शिवसेना 100 से अधिक सीट जीतेगी: राउत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 05, 2022

मुंबई। शिवसेना सांसद संजय राउत ने मंगलवार को कहा कि अगर महाराष्ट्र में अभी मध्यावधि चुनाव हुए तो उद्धव ठाकरे नीत पार्टी 100 से अधिक सीट जीतेगी और दावा किया कि लोग बागी विधायकों से नाराज हैं। राउत ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर हमला करते हुए कहा कि धन बल या केंद्रीय एजेंसियों के माध्यम से दबाव डालकर शिवसेना को ‘हाईजैक’ नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा, ‘‘बागियों के खिलाफ गुस्से और पार्टी के पक्ष में उत्साह को देखते हुए कह सकते हैं कि अगर राज्य में आज मध्यावधि चुनाव होते हैं तो शिवसेना 100 से अधिक सीट जीतेगी।

इसे भी पढ़ें: लोकल से ग्लोबल बन रहा यूपी, अपने अतिथियों को भेंट में ओडीओपी उत्पाद ही देते हैं CM योगी

विश्वास मत जीतने के बाद शिंदे गुट ने सोमवार रात उद्धव ठाकरे खेमे के 14 विधायकों को शिवसेना के मुख्य सचेतक और शिंदे के विश्वासपात्र भरत गोगावाले द्वारा जारी किए गए व्हिप का उल्लंघन करने के लिए नोटिस जारी किया। हालांकि, नोटिस में शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे के सम्मान में उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे का नाम शामिल नहीं किया गया है। राउत ने कहा, ‘‘यह एक कानूनी प्रक्रिया है। बाकी 14 भी बालासाहेब के शिवसैनिक और अनुयायी हैं।’’ शिंदे खेमे में अब तक शामिल हुए 40 बागियों पर निशाना साधते हुए राउत ने कहा कि जो लोग पार्टी छोड़ना चाहते हैं, वे सिर्फ बहाना तलाश रहे हैं। विधानसभा में शिंदे के भाषण का जिक्र करते हुए राउत ने कहा कि राज्य के लिए अपने कार्यों को बताने के बजाय मुख्यमंत्री यही बताते रहे कि उन्होंने पार्टी क्यों छोड़ी। गौरतलब है कि विधानसभा में अपने भाषण में शिंदे ने शिवसेना में उनके साथ किये गए ‘अनुचित बर्ताव’ का जिक्र किया था। राउत ने कहा कि नारायण राणे और छगन भुजबल जैसे लोगों ने पूर्व में शिवसेना के खिलाफ विद्रोह में जिस का इस्तेमाल किया था, शिंदे भी पार्टी से बाहर निकलने पर उसी का इस्तेमाल कर रहे हैं। राउत ने कहा, ‘‘जब भी कोई नेता पार्टी छोड़ता है, पार्टी को धोखा देता है, तो वह इसी तरह के तर्कों का इस्तेमाल करता है। वह सही हैं, इसे सही ठहराने के लिए उन्हें लोगों के साथ भावनात्मक संबंध बनाना होगा।

प्रमुख खबरें

ग्लोबल मार्केट में बहार! Sensex 653 अंक उछला, Nifty 24,100 के पार, दमदार नतीजों के बाद TCS 4% मजबूत

Indian Rupee vs. US Dollar | डॉलर के मुकाबले रुपये में 15 पैसे का सुधार, शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत और डॉलर इंडेक्स में गिरावट से मिला सहारा

ग्राम प्रधानों को प्रशासक नियुक्त करने पर उच्च न्यायालय ने उठाए संवैधानिक सवाल, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Yogini Ekadashi 2026: 88 हजार ब्राह्मणों के भोजन समान पुण्य, जानें Lord Vishnu पूजा की सही विधि