उद्धव ठाकरे को लग सकता है एक और बड़ा झटका, 18 में से 14 सांसद शिंदे के संपर्क में हैं

By अभिनय आकाश | Jun 28, 2022

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को एक और बड़ा झटका देते हुए शिवसेना के 14 सांसद भी बागी हो गए हैं और एकनाथ शिंदे गुट के संपर्क में हैं। गौरतलब है कि शिवसेना के पास 18 लोकसभा सांसद हैं। इस बीच, शिवसेना के तीन और विधायक गुरुवार को असम के गुवाहाटी में शिंदे खेमे में शामिल हो गए, जिससे गुवाहाटी के रेडिसन ब्लू होटल में डेरा डाले हुए विधायकों की कुल संख्या बढ़कर 42 हो गई। दिलचस्प बात यह है कि 42 विधायकों में से 35 शिवसेना, पांच निर्दलीय और दो विधायक हैं। 

इसे भी पढ़ें: गुवाहाटी से ही सियासी लड़ाई लड़ेगा शिंदे कैंप, 5 जुलाई तक रेडिसन ब्लू होटल में रुकने की योजना !

शिंदे खेमे में शामिल होने वाले शिवसेना विधायकों की सूची-

एकनाथ शिंदे, महेंद्र मोरे, भरत गोगवाल, महेंद्र दलवी, अनिल बाबर, महेश शिंदे, शाहजी पाटिल, शंभूराजे देसाई, दयाराज चौगुले, रमेश बोर्नारे, तानाजी सावंत, संदीपन भुमरे, अब्दुल सत्तार , प्रकाश सुर्वे, बालाजी कल्याणकर, संजय शिरसत, प्रदीप जायसवाल, संजय रायमुलकर, संजय गायकवाड़, विश्वनाथ भोईर, शांताराम मोरे, श्रीनिवास वांगा, प्रकाश अभितकर, चिमनराव पाटिल, सुहास कांडे, किशोरप्पा पाटिल, प्रताप सरनाइक, यामिनी जाधव, बालाजी सोनवणे किनिकर, गुलाबराव पाटिल, योगेश कदम, सदा सर्वंकर, दीपक केसरकर और मंगेश कुडलकर। 

प्रमुख खबरें

Horoscope 10 October 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल

Delhi Metro बंद करने पर Supreme Court में अवमानना याचिका, गृह सचिव पक्षकार

अब चीन पर टूट पड़े बलूच लड़ाके, फूंक डाला कार्गो काफिला, मची तबाही!

याद करो जब...भारत का नाम लेकर हूतियों ने पाकिस्तान को दी सीधी धमकी