राजनीतिक संकट के बीच उद्धव ठाकरे ने शिवसेना की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक की अध्यक्षता की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 25, 2022

मुंबई। शिवसेना मुख्यालय में शनिवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक चल रही है जहां पार्टी अध्यक्ष एवं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे द्वारा एकनाथ शिंदे समेत बागी विधायकों के खिलाफ कार्रवाई पर निर्णय लिए जाने की संभावना है। वैसे तो यह माना जा रहा था कि ठाकरे अपने निवास ‘मातोश्री’ से डिजिटल तरीके से इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे लेकिन वह इसके लिए मध्य मुंबई के दादर में स्थित पार्टी मुख्यालय ‘शिवसेना भवन’ पहुंचे। संभावना है कि पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति ठाकरे को शिंदे की बगावत के मद्देनजर संगठन के बारे में निर्णय लेने के लिए अधिकृत कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: महाराष्‍ट्र के सियासी घटनाक्रम पर असम के मुख्‍यमंत्री बोले, बागी विधायक समर्थन करे या नहीं इससे मेरा क्या लेना-देना

शिवसेना भवन के बाहर राज्यसभा सदस्य अनिल देसाई ने कहा, ‘‘ राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक की कार्यवाही से निर्वाचन आयोग को अवगत कराया जाएगा।’’ बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए ठाकरे ने शुक्रवार को दो बार शिवसेना कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था और कहा था कि यदि कार्यकर्ता महसूस करते हैं कि वह पार्टी को प्रभावी ढंग से चलाने में अक्षम हैं तो वह अध्यक्ष पद छोड़ने को तैयार हैं।

प्रमुख खबरें

ISL में Churchill Brothers की वापसी, मडगांव में Mumbai City FC से मुकाबला

Top 10 Breaking News 10 October 2026 | UN में पाकिस्तान को भारत की दो टूक | मणिपुर के कामजोंग में महिला की हत्या के बाद भड़की हिंसा | देश-विदेश से जुड़ी आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Mumbai Police ने Tushar Gandhi को हिरासत में लिया, अगस्त क्रांति मैदान में होना था प्रदर्शन

इन्फ्लुएंसर Faisal Shaikh उर्फ़ फ़ैसू ने मदीना में तान्या से शादी की, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें; बताया सपना सच होने जैसा