सुलगते बम पर बैठे हैं बागी विधायक, उद्धव ने कहा- कोई और बाला साहेब का नाम इस्तेमाल नहीं कर सकता, EC जाएगी शिवसेना

By अभिनय आकाश | Jun 25, 2022

शिवसेना की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक मुंबई के शिवसेना भवन में हुई। बैठक में उद्धव ठाकरे के अलावा आदित्य ठाकरे, लीलाधर दाके, सुभाष देसाई, दिवाकर रावते, संजय राउत, गजानन कीर्तिकर, चंद्रकांत खैरे शामिल रहे। वहीं रामदास कदम बैठक में मौजूद नहीं रहे। इसके अलावा खराब स्वास्थ्य कारणों के चलते बैठक में मनोहर जोशी भी शामिल नहीं हुए। राष्ट्रीय कार्यकारणी में उद्धव ने कहा कि शिंदे पहले नाथ थे अब दास हो गए हैं। उद्धव ने कहा कि बागी विधायक सुलगते बम पर बैठे हुए हैं। 

इसे भी पढ़ें: महाराष्‍ट्र के सियासी घटनाक्रम पर असम के मुख्‍यमंत्री बोले, बागी विधायक समर्थन करे या नहीं इससे मेरा क्या लेना-देना

शिवसेना की कार्यकारणी में चार प्रस्ताव पास किए गए हैं। बैठक में उद्धव के नेतृत्व पर भरोसा जताया गया है। बैठक में पास किए प्रस्ताव में कहा गया कि शिवसेना मराठी अस्मिता,हिंदुत्व मुद्दे पर बनी रहेगी। इसके साथ ही कार्यकारणी ने उद्धव को फैसला लेने का अधिकार दिया। बागियों पर कार्रवाई का फैसला उद्धव ही लेंगे। शिवसेना ने चुनाव आयोग जाने का फैसला भी लिया है।  

प्रमुख खबरें

कॉजपा के Delhi प्रदर्शन पर यूपी सीमाओं पर कड़ी सुरक्षा, कई ट्रेनें रद्द

Poland School Attacks: 50 हजार स्कूलों की जांच के बीच पुलिस ने 76 संदिग्धों को पकड़ा

Indian Sweet Recipe: उबले आलू से घर पर बनाएं टेस्टी Crispy Jalebi, नोट करें बनाने का आसान तरीका

प्रदर्शनकारियों को Delhi Police की हिरासत के बाद Indian Youth Congress ने शुरू की लीगल हेल्पलाइन