शिवसैनिकों से बोले उद्धव- लड़ना है तो मेरे साथ रहिए, शिंदे को दी चुनौती- हिम्मत है तो मध्यवर्ती चुनाव में आओ

By अभिनय आकाश | Jul 04, 2022

महाराष्ट्र विधानसभा में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार के विश्वास मत जीतने के बाद शिवसेना अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सोमवार को आरोप लगाया कि यह उनकी पार्टी को खत्म करने की भाजपा की चाल थी। इसके साथ ही उद्धव ठाकरे ने एकनाथ शिंदे सरकार को मध्यावधि चुनाव कराने की चुनौती दी। मुंबई में शिवसेना भवन में शिवसेना के जिला अध्यक्षों की एक बैठक को संबोधित करते हुएठाकरे ने कहा कि विधानसभा को मनमाने ढंग से चलाना संविधान का अपमान है।

इसे भी पढ़ें: एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार लंबे समय तक नहीं टिकेगी: कांग्रेस

शिवसेना द्वारा जारी एक बयान के अनुसार ठाकरे ने अपने भाषण में शिवसेना के जिलाध्यक्षों से कहा कि अगर वे लड़ाई लड़ना चाहते हैं तो साथ रहें। ये शिवसेना को खत्म करने की भाजपा की चाल है। उद्धव ने कहा कि मैं उन्हें राज्य में मध्यावधि चुनाव कराने की चुनौती देता हूं। हम ये सब खेल खेलने की बजाय लोगों के दरबार में जाएंगे। अगर हम गलत हैं, तो राज्य के लोग हमें घर भेज देंगे और अगर आप (भाजपा और शिंदे समूह) गलत हैं, तो लोग आपको घर भेज देंगे।

इसे भी पढ़ें: NCP पर बरसे एकनाथ शिंदे, बोले- उद्धव को आगे बढ़ने के लिए कहा था, मेरी CM पोस्ट पर नहीं था नजर

उन्होंने विशेषज्ञों से इस पर अपने विचार व्यक्त करने के लिए भी कहा कि क्या राज्य में राजनीतिक विकास संविधान के अनुसार था या क्या संवैधानिक मानदंडों का उल्लंघन किया गया था। बता दें कि पिछले महीने, एकनाथ शिंदे ने सेना के खिलाफ विद्रोह शुरू किया। अधिकांश विधायकों ने उनका साथ दिया, जिसके कारण उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी सरकार गिर गई। ठाकरे के पद छोड़ने के एक दिन बाद 30 जून को शिंदे ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। बीजेपी के देवेंद्र फडणवीस ने ली उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। 


प्रमुख खबरें

BJP सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर, 40 फीसदी तक कमीशन लिया जा रहा : Digvijay Singh

Pune luxury car हादसा : आरोपी नाबालिग के पिता और बार के खिलाफ होगा मामला दर्ज

Bihar: Prime Minister Modi को वोट नहीं देने की अपील करने के आरोप में शिक्षक को जेल

Himachal में Congress सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी : Sukhwinder Singh Sukhu