उद्धव ने पवार पर साधा निशाना, कहा- मैं दूसरों के बच्चों की मांगों को भी पूरा करता हूं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 13, 2019

मुंबई। महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल के बेटे सुजय के भाजपा में शामिल होने को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) अध्यक्ष शरद पवार पर निशाना साधते हुए शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बुधवार को कहा कि वह दूसरे के बच्चों की मांगों को भी पूरा करने में विश्वास रखते हैं और उनका इस्तेमाल “बर्तन साफ करवाने” में नहीं करते। कांग्रेस के लिये बड़े झटके के तौर पर विपक्ष के नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल के बेटे सुजय ने मंगलवार को भाजपा का दामन थाम लिया था क्योंकि उन्हें अपना पहला लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए अपने गृह क्षेत्र अहमद नगर से टिकट नहीं मिल सका था।

सुजय ने ठाकरे से बुधवार को यहां उनके आवास पर मुलाकात की और अपनी उम्मीदवारी के लिये शिवसेना के समर्थन की मांग की। अहमदनगर सीट कांग्रेस की गठबंधन सहयोगी राकांपा के खाते में चली गई है और वह सुजय के लिये अहमदनगर सीट खाली करने को तैयार नहीं थी। ठाकरे ने कहा, “अपने बेटे की तरह, मैं दूसरों के बच्चों की भी देखभाल करता हूं। यह शिवसेना की शैली नहीं है कि दूसरे के बच्चों का इस्तेमाल बर्तन साफ कराने के लिये करे। शिवसेना आम आदमी के लिये है।”पवार ने कल सुजय के लिये अहमदनगर सीट न छोड़ने के फैसले को न्यायोचित ठहराया था। 

इसे भी पढ़ें: PM के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भाजपा नेता कर रहे चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन

पवार ने राधाकृष्ण विखे पाटिल पर निशाना साधते हुए कल कहा था, “सुजय विखे पाटिल एक पार्टी से दूसरी पार्टी में जा रहे हैं और चुनाव लड़ने के लिए एक खास सीट पर जोर दे रहे हैं। उनकी अपरिपक्व इच्छा को पूरा करना दूसरे दलों की जिम्मेदारी नहीं है। अपने बेटे की इच्छाओं को आपको खुद पूरा करना चाहिए,मैंअपने बच्चे की इच्छाओं को पूरा करूंगा। मुझे किसी दूसरे की इच्छा क्यों पूरी करनी चाहिए?” ठाकरे ने कहा कि शिवसेना ने अपनी सूची को लगभग अंतिम रूप दे दिया है जिसे अगले दो दिनों में जारी कर दिया जाएगा। 

प्रमुख खबरें

Health Tips: Superfood Basil Seeds से पाचन सुधरता है और Heart Health को मिलता है फायदा

Uttarakhand गठन रोकने के लिए Congress और SP ने किए थे अत्याचार, अमित शाह ने साधा निशाना

महंगाई पर Jairam Ramesh का BJP पर वार, चुनावों में जनता से सबक सिखाने की अपील

Diwali Outfit को मिलेगा खूबसूरत टच, ट्राई करें Lakshmi Motif और डोली वाले Gold Jhumka