उद्धव ठाकरे का आरोप, शिवसेना को खत्म करने की साज़िश रच रही है भाजपा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 04, 2022

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा में एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली सरकार के विश्वास मत हासिल करने की पृष्ठभूमि में शिवसेना प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सोमवार को आरोप लगाया कि भाजपा उनकी पार्टी को खत्म करने की साज़िश रच रही है और उसे राज्य में मध्यावधि चुनाव कराने की चुनौती दी। शिवसेना भवन में यहां पार्टी के जिला प्रमुखों की एक बैठक को संबोधित करते हुए ठाकरे ने कहा कि विधानसभा को मनमाने तरीके चलाना संविधान का अपमान है। 

इसे भी पढ़ें: आम जनता को राहत देने की तैयारी में महाराष्ट्र सरकार, CM एकनाथ शिंदे का ऐलान- पेट्रोल, डीजल पर कम होगा वैट

शिवसेना की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, ठाकरे ने पार्टी के जिला अध्यक्षों से कहा कि अगर वे लड़ना चाहते हैं, तो एकजुट रहें। बयान में ठाकरे के हवाले से कहा गया है, “ शिवसेना को खत्म करने की यह भाजपा की चाल है। मैं उन्हें राज्य में मध्यावधि चुनाव कराने की चुनौती देता हूं। यह खेल खेलने के बजाय, हम जनता की अदालत में जाएंगे। अगर हम गलत हैं, तो लोग हमें घर भेज देंगे और आप (भाजपा और शिंदे गुट) गलत हैं तो लोग आपको घर भेज देंगे।” 

प्रमुख खबरें

Awami League से सुलह पर बांग्लादेश सरकार का रुख, जिम्मेदारी स्वीकारने की रखी शर्त

कूचबिहार में DRI ने पकड़ा 12.37 करोड़ रुपये का तस्करी का सोना, 4 गिरफ्तार

Kiren Rijiju ने विपक्ष के विरोध मार्च को बताया नाटक, Rahul Gandhi को दी निस्वार्थ सेवा की सलाह

Gurugram में डेटिंग ऐप पर दोस्ती कर 90 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाली युवती गिरफ्तार