महाराष्ट्र के CM उद्धव ठाकरे का जन्‍मदिन आज, PM मोदी ने ट्वीट कर कही ये बात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 27, 2021

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को जन्मदिन की बधाई। मैं उनके उत्तम स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।’’ ठाकरे 61 साल के हो गए।

इसे भी पढ़ें: बाढ़ के खतरे के बीच उद्धव ठाकरे का ऐलान, NDRF की तर्ज पर महाराष्ट्र के हर जिले में गठित होगा राहत बल

उनका जन्म 1960 में आज ही के दिन मुंबई में हुआ था। वह शिव सेना के संस्थापक बाला साहब ठाकरे के पुत्र हैं तथा महाराष्ट्र के 19वें मुख्यमंत्री हैं। शिव सेना का लंबे समय तक भारतीय जनता पार्टी से राजनीतिक गठबंधन रहा है, लेकिन महाराष्ट्र विधानसभा के पिछले चुनाव में मुख्यमंत्री पद की कुर्सी को लेकर मतभेद के बाद उद्धव ने कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के साथ हाथ मिला लिया था।

प्रमुख खबरें

आखिर विश्व व्यापार संगठन की व्यवस्था में क्या सुधार चाहता है भारत? इससे कौन-कौन से होंगे फायदे?

MMDR Amendment Act से होगा 13,000 करोड़ का नुकसान, Jharkhand Assembly में प्रस्ताव पारित

तिरुप्परनकुंद्रम दीपम विवाद: Tamil Nadu BJP ने Governor से की जांच की मांग

UP Election 2027 जीतने पर मुस्लिम और पिछड़े वर्ग से बनेंगे Deputy CM, हर महिला को 25 हजार रुपये, चंद्रशेखर-ओवैसी का वादा