उद्धव ठाकरे ने चुनावी बॉण्ड मुद्दे को लेकर BJP की आलोचना की, उसे ‘भ्रष्ट जनता पार्टी’ बताया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 31, 2024

नयी दिल्ली। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने चुनावी बॉण्ड मुद्दे को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए उसे ‘‘भ्रष्ट जनता पार्टी’ बताया और कहा कि उसका असली चेहरा लोगों के सामने आ गया है। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा के ‘मोदी का परिवार’ अभियान को लेकर भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह ‘‘परिवार’’ का मतलब नहीं समझते क्योंकि उसके लिए ‘‘परिवार की जिम्मेदारी लेनी पड़ती है।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘यह सामने आ चुका है कि भाजपा सबसे भ्रष्ट पार्टी है। वह ‘भ्रष्ट जनता पार्टी’ है। उनका असली चेहरा जनता के सामने आ गया है।’’ ठाकरे ने उन लोगों का अपनी पार्टी में स्वागत करने के लिए भी भाजपा पर प्रहार किया जिनके खिलाफ उसने पहले गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने पूछा, ‘‘प्रफुल पटेल के खिलाफ किसने आरोप लगाए थे? आदर्श (घोटाले) के बारे में किसने आरोप लगाए थे? जनार्द्धन रेड्डी और नवीन जिंदल के खिलाफ किसने आरोप लगाए थे?’’ ठाकरे ने यह भी कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भाजपा अलग थी और वह सिद्धांतों पर चलती थी। 

इसे भी पढ़ें: Swami Prasad Maurya ने किया कुशीनगर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान

उन्होंने आरोप लगाया कि अब भाजपा भ्रष्ट लोगों के साथ है। लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने की पृष्ठभूमि में ‘इंडिया’ गठबंधन की रविवार को रामलीला मैदान में होने वाली ‘लोकतंत्र बचाओ’ रैली को ताकत और विपक्षी एकता का प्रदर्शन करने के तौर पर देखा जा रहा है। बहरहाल, कांग्रेस ने कहा कि इस रैली का उद्देश्य किसी व्यक्ति की रक्षा करना नहीं, बल्कि संविधान और लोकतंत्र को बचाना है।

प्रमुख खबरें

Siddaramaiah के कथित स्टिंग केस में दिल्ली से रितेश पांडे गिरफ्तार, Bengaluru कोर्ट से मिली जमानत

Noida Metro में बना नया कीर्तिमान, 23 अक्टूबर को 1.05 लाख यात्रियों ने किया सफर

MP CM Mohan Yadav ने Dhar में 2,388 करोड़ रुपये की Irrigation Project शुरू की

ED ने Mumbai Airport से वकील को पकड़ा, 28000 करोड़ के साइबर फ्रॉड में कार्रवाई