निशिकांत दुबे के बयान पर बिफरे उद्धव ठाकरे, कहा- फूट डालो और राज करो भाजपा की नीति

By अंकित सिंह | Jul 08, 2025

महाराष्ट्र में चल रहे भाषा विवाद के बीच शिवसेना (यूबीटी) नेता उद्धव ठाकरे ने भाजपा सांसद की पटक पटक के मारेंगे टिप्पणी पर निशिकांत दुबे पर लकड़बग्घा का तंज कसते हुए पलटवार किया। उद्धव ने दुबे पर लोगों को बांटकर सद्भाव बिगाड़ने का प्रयास करने का आरोप लगाया और भाजपा पर फूट डालो और राज करो की नीति के जरिए राजनीतिक लाभ हासिल करने का प्रयास करने का आरोप लगाया। शिवसेना नेता की यह टिप्पणी निशिकांत दुबे द्वारा ठाकरे भाइयों पर हमला करने के बाद आई है। दुबे ने राज ठाकरे को महाराष्ट्र से बाहर आने की चुनौती देते हुए कहा था कि, "तुमको पटक पटक के मारेंगे।"

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने महाराष्ट्र में हिंदी भाषी लोगों पर हाल ही में हुए हिंसक हमलों के लिए महाराष्ट्र नव निर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे और उनके चचेरे भाई तथा शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे पर सोमवार को तीखा हमला बोला और उन्हें चुनौती दी कि वे उत्तर प्रदेश, बिहार या तमिलनाडु में जाकर वहां भी ऐसा करने की कोशिश करें। ठाकरे बंधुओं द्वारा महाराष्ट्र में काम करने वाले उत्तर भारतीय लोगों के खिलाफ किए गए हमले का जिक्र करते हुए दुबे ने कहा कि आप उत्तर प्रदेश, बिहार या तमिलनाडु में आ जाइए। लोग आपको पटक-पटक कर मारेंगे।

इसे भी पढ़ें: नागपुर में सनसनीखेज मामला, अवैध संबंध के चलते लकवाग्रस्त पति की हत्या के आरोप में पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

एएनआई से बात करते हुए निशिकांत दुबे ने कहा कि आप लोग हमारे पैसे से जी रहे हैं। आपके पास किस तरह के उद्योग हैं? अगर आप इतने साहसी हैं और हिंदी बोलने वालों को पीटते हैं, तो आपको उर्दू, तमिल और तेलुगु बोलने वालों को भी पीटना चाहिए। अगर आप इतने बड़े 'बॉस' हैं, तो महाराष्ट्र से बाहर आएँ, बिहार, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु में आएँ - 'तुमको पटक पटक के मारेंगे'। उन्होंने कहा कि हम सभी मराठी और महाराष्ट्र के लोगों का सम्मान करते हैं, जिन्होंने भारत की आज़ादी के लिए लड़ाई लड़ी। 

प्रमुख खबरें

देखते हैं तुम हमें ईरान भेजोगे या हम तुम्हें इजरायल, पाकिस्तान में शुरू हुआ अलग ही खेल, मुनीर के खिलाफ इकट्ठा हुए शिया

अमेरिका पर टूट पड़ा ईरान..बीच युद्ध से हटा युद्धपोत, मची तबाही!

रामगोपाल की PM Modi को सलाह, US-Israel से दोस्ती का लाभ उठाकर West Asia का युद्ध रोकें

ट्रंप की डेडलाइन खत्म, नाटो सहित 22 देश ईरान पर हमला करने के लिए निकले!