Jammu-Kashmir में कांग्रेस और NC की टेंशन बढ़ाएंगे उद्धव ठाकरे, 20 सीटों पर उम्मीदवार उतारने की तैयारी

By अंकित सिंह | Sep 03, 2024

उद्धव ठाकरे गुट जम्मू-कश्मीर में चुनाव मैदान में उतरने के लिए पूरी तरह तैयार है, जहां इस महीने विधान सभा के लिए चुनाव होने हैं। पार्टी नेता आनंद दुबे ने कहा कि पार्टी अपने दो इंडिया ब्लॉक सहयोगियों, कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस के खिलाफ 20 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि धारा 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में चुनाव हो रहे हैं और हमें खुशी है, धारा 370 हटाने में शिवसेना का बहुत बड़ा योगदान था, हम यहां 20 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। 

इसे भी पढ़ें: जानिए कौन हैं ? पीडीपी से नाता तोड़कर 2017 में कांग्रेस में शामिल हुए जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के चीफ Tariq Hameed Karra

शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने फैसले का स्वागत किया था और आश्चर्य जताया था कि क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कश्मीरी पंडितों की उनके पूर्व गृह राज्य में सुरक्षित वापसी की "गारंटी" देंगे। उन्होंने यह भी मांग की थी कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार जम्मू-कश्मीर में जल्द चुनाव कराये जाएं। उन्होंने कहा था कि हम सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हैं। जब अनुच्छेद 370 को हटाया गया था तब हमने इस कदम का समर्थन किया था। हम अगले सितंबर तक चुनाव कराने के सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का भी स्वागत करते हैं। हमें उम्मीद है कि चुनाव जल्द होंगे और लोगों को स्वतंत्र माहौल में मतदान करने का मौका मिलेगा। 

प्रमुख खबरें

जंतर-मंतर पर NEET पेपर लीक प्रदर्शन में घुसे थे 2983 अपराधी: VHP

Rajasthan के तीन जिलों को CM Bhajanlal Sharma ने दी 1277 करोड़ रुपये की सौगात

G20 में बोले Piyush Goyal, भोजन पर दबाव बनाने और खाद्य सुरक्षा उपायों में भेद जरूरी

RDA भूखंड आवंटन पर Chhattisgarh में विवाद, Congress ने मंत्री Kedar Kashyap का इस्तीफा मांगा