उद्धव ठाकरे ने पत्नी रश्मी के साथ राज्यपाल से की मुलाकात, कल लेंगे CM पद की शपथ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 27, 2019

मुंबई। महाराष्ट्र के मनोनीत मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बुधवार को राजभवन में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की। शिवसेना प्रमुख ठाकरे बृहस्पतिवार को शपथ लेंगे। एक अधिकारी ने बताया कि राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात करने पहुंचे उद्धव के साथ उनकी पत्नी रश्मि भी थीं। उद्धव मुख्यमंत्री बनने वाले ठाकरे परिवार के पहले सदस्य होंगे।

शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस ने मंगलवार को ठाकरे को मुख्यमंत्री पद के लिए अपनी पसंद बताया था। महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा में तीनों दलों ने 166 विधायकों के समर्थन का दावा किया है। देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने महज 80 घंटे पहले ही पद की शपथ ली थी। इससे पहले उप मुख्यमंत्री अजीत पवार ने ‘व्यक्तिगत कारणों’ का हवाला देते हुए पद सं इस्तीफा दे दिया था। फडणवीस ने 23 नवंबर को शपथ ली थी।

प्रमुख खबरें

पश्चिम बंगाल में TMC को बड़ा झटका, Sushmita Dev समेत 3 पूर्व सांसद BJP में शामिल

West Bengal में BJP का कुनबा बढ़ा, TMC छोड़ Sushmita Dev समेत तीन पूर्व सांसदों ने ली सदस्यता

Mamata को Calcutta High Court से बड़ी राहत, TMC के Bank Accounts पर शर्तों संग हटी रोक।

Sharad Pawar-Shinde मुलाकात पर MVA में घमासान, Sanjay Raut बोले - गद्दारों को सम्मान