अमित शाह को हमें शिवाजी महाराज के बारे में नहीं बताना चाहिए, उद्धव ठाकरे की दो टूक- मरते दम तक हिंदुत्व को नहीं छोड़ूंगा

By अभिनय आकाश | Apr 16, 2025

शिवसेना (यूबीटी) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने नासिक में एक पार्टी कार्यक्रम में कहा कि मुंबई को लूटा जा रहा है, सब कुछ गुजरात ले जाया जा रहा है। उद्धव ठाकरे की महाराष्ट्र सरकार से मांग करते हुए कहा कि राज्यपाल का निवास कहीं और स्थानांतरित किया जाए, मुंबई स्थित राजभवन को शिवाजी महाराज के स्मारक में तब्दील किया जाए। उद्धव ठाकरे ने कहा कि मैंने भाजपा से रास्ता अलग किया है, मरते दम तक हिंदुत्व को नहीं छोड़ूंगा। उद्धव ठाकरे ने शिवसेना (यूबीटी) के कार्यक्रम में कहा कि मैं भाजपा द्वारा हिंदुत्व के स्वरूप में की जा रही छेड़छाड़ को स्वीकार नहीं करूंगा। उद्धव ठाकरे ने कहा कि शिवसेना के बिना भाजपा अयोध्या में राम मंदिर बनाने की स्थिति में नहीं पहुंच पाती। 

इसे भी पढ़ें: अब चलती ट्रेन में यात्रियों को मिलेगी ATM की सुविधा, रेलवे ने शुरू किए प्रयोग, इस रूट पर हुआ सफल टेस्टिंग

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी आए और समुद्र में भूमि पूजन समारोह किया। चूंकि उस समय देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री थे, इसलिए हमने भी सोचा कि वहां एक स्मारक होगा। शिवाजी महाराज से महान कोई नहीं हो सकता। उदयनराजे ने कहा कि राज्यपाल भवन में शिवाजी महाराज का स्मारक बनाया जाना चाहिए। शिवाजी महाराज के लिए एक भव्य स्मारक बनाएं। 

प्रमुख खबरें

NEET Re-exam से पहले NTA की सख्त चेतावनी: गड़बड़ी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

NEET UG Re-exam: धर्मेंद्र प्रधान की हाई-लेवल मीटिंग, बोले- पारदर्शिता से समझौता नहीं

चंदा चोरी विवाद के बीच अयोध्या पहुंच रहे CM योगी, मंच से नदारद रहेंगे Champat Rai!

Cristiano Ronaldo ने FIFA World Cup में रचा नया इतिहास, बने सबसे उम्रदराज़ आउटफ़ील्ड स्टार्टर