'मुझे संजय राउत पर गर्व', उद्धव ठाकरे बोले- झुकने वाला कभी शिवसैनिक नहीं हो सकता

By अंकित सिंह | Aug 01, 2022

शिवसेना सांसद संजय राउत की गिरफ्तारी के बाद महाराष्ट्र में राजनीतिक बवाल मचा हुआ है। आज उद्धव ठाकरे ने संजय राउत के परिवार से मुलाकात की है। इसके बाद उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन किया। संजय राउत पर गर्व होने की बात कहते हुए उन्होंने कहा कि वक्त बदलता रहता है। सोचिएगा जब हमारा वक्त आएगा तो क्या होगा। उन्होंने दावा किया कि सरकार के विरोध में बोलने वालों को जेल भेजा जा रहा है। आज विरोधियों के खिलाफ बल प्रयोग किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि संविधान को तोड़ा मरोड़ा जा रहा है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि मैं भी ढाई सालों तक मुख्यमंत्री रहा लेकिन मुझे इसका कभी घमंड नहीं है।

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: NDA के भीतर नया संग्राम, Jitan Ram Manjhi बोले- SC-ST MPs को संसद में बोलने के लिए ज्यादा समय मिले

BJP छोड़ने की अटकलों को Amarinder Singh ने किया खारिज, बोले पार्टी को बात बताना मेरा फर्ज

Asian Games India Win Gold Medal | महिला कबड्डी टीम का स्वर्णिम पंच, भारत ने ईरान को रोमांचक मुकाबले में पछाड़कर जीता तीसरा गोल्ड मेडल

Manmohan Singh और Dev Anand का 26 सितंबर को जन्मदिन, जानें आज का इतिहास