'राजनीति अब आईपीएल की तरह', उद्धव ठाकरे बोले- देश और महाराष्ट्र की राजनीति निचले स्तर पर

By अंकित सिंह | Jul 11, 2023

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आज भाजपा और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भारत में राजनीति अब आईपीएल की तरह हो गई है और कोई नहीं जानता कि कौन किस तरफ से खेल रहा है। मीडिया को संबोधित करते हुए शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) का नेतृत्व कर रहे उद्धव ने कहा कि ठाकरे देश और महाराष्ट्र में राजनीति का स्तर निचले स्तर पर पहुंच गया है। लोग परेशान हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि मैं जहां भी गया, मुझे वही तस्वीर दिखी। कोई काम नहीं हुआ, कोई योजनाएं जनता तक नहीं पहुंचीं. 

इसे भी पढ़ें: Uddhav Thackeray का नया वार, 'एक देश, एक पार्टी' की ओर देश को ले जा रही है BJP, Shivsena नाम और चुनाव चिह्न पर 31 को SC में सुनवाई

एकनाश शिंदे, जो अब मुख्यमंत्री हैं और कभी ठाकरे के भरोसेमंद सहयोगी थे, के नेतृत्व में हुआ विद्रोह था, जिसने शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस सरकार को गिरा दिया और भाजपा की सत्ता में वापसी का मार्ग प्रशस्त किया। इसके बाद शिंदे ने वर्तमान सरकार बनाने के लिए भाजपा के साथ गठबंधन किया और शिवसेना का नाम और चुनाव चिन्ह भी हासिल कर लिया। शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी में विभाजन के बाद एकनाथ शिंदे सरकार में कई नई प्रविष्टियाँ देखी गईं। पवार के भतीजे अजित पवार, अब भाजपा के देवेंद्र फडणवीस के साथ महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद साझा कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

न्यायमूर्ति अश्वनी मिश्रा ने Punjab and Haryana High Court के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ली

Love Horoscope For 7 September 2026 | आज का प्रेम राशिफल 7 सितंबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Iran US Conflict | तीन तेल टैंकरों पर अमेरिकी हमले के बाद भड़का ईरान, Strait of Hormuz में वर्जित क्षेत्र घोषित करने की तैयारी

Rupee vs Dollar: अंतरबैंक बाजार में 4 पैसे मजबूत होकर 94.39 पर पहुंचा रुपया