उद्धव ठाकरे बोले- मुंबई के साथ शिवसेना का अटूट संबंध है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 21, 2022

मुंबई। शिवसेना के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने बुधवार को, आगामी मुंबई नगर निकाय चुनाव में भाजपा को उनकी पार्टी को हराने की चुनौती दी और कहा कि मुंबई के साथ शिवसेना का संबंध अटूट है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर 1.54 लाख करोड़ रुपये की वेदांता-फॉक्सकॉन सेमीकंडक्टर परियोजना के बारे में “झूठ बोलने” का भी आरोप लगाया, जिसे गुजरात में स्थानांतरित कर दिया गया है। गोरेगांव उपनगर में पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए, ठाकरे ने कहा कि केंद्र सरकार इस परियोजना को भाजपा शासित राज्य में स्थानांतरित करने के बाद भारी प्रोत्साहन दे रही है। 

इसे भी पढ़ें: शरद पवार का दावा, 2024 चुनाव से पहले कांग्रेस के साथ मतभेद खत्म करना चाहती हैं ममता बनर्जी

उन्होंने कहा, “केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपनी पार्टी से मुंबई निकाय चुनावों में शिवसेना को उसकी जगह दिखाने के लिए कहा है। मैं आपको इसे आजमाने की चुनौती देता हूं। शहर के साथ शिवसेना का रिश्ता अटूट है और पार्टी आम मुंबई वासियों के दैनिक जीवन से गहराई से जुड़ी हुई है। जब भी आवश्यकता होती है, हम उनकी मदद के लिए दौड़ पड़ते हैं।” ठाकरे ने शिवसेना की पूर्व सहयोगी भाजपा से लोगों को यह बताने के लिए कहा कि महानगर के निर्माण में उसका क्या योगदान है। 

प्रमुख खबरें

Ranji Trophy: व्यक्तिगत प्रदर्शन को टीम सफलता में बदलें खिलाड़ी, कोच Vijay Dahiya की सलाह

बॉडी कैम, फेशियल रिकग्निशन, ड्रोन और 35,000 जवान, CJP के जंतर-मंतर 2.0 प्रदर्शन से निपटने के लिए दिल्ली पुलिस की चाक-चौबंद तैयारी

AAP का केंद्र पर हमला, जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले हिरासत पर लगाया काला आपातकाल का आरोप

Dhruv Rathee को हिरासत में लेने के विरोध में कॉजपा ने जंतर-मंतर 2.0 का किया ऐलान